लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह' का कोरोना से निधन हो गया है| वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता पंडित सिंह 12 अप्रैल को कोरोना पॉजिटव हुए थे| पंडित सिंह के निधन से सपा खेमे में शोक की लहर दौड़ गई है। पंडित सिंह के निधन की खबर समाजवादी पार्टी ने ट्विटर पर इसकी जानकारी दी| सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पंडित सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया है।
सपा के कद्दावर नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित सिंह का आज यानी शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया। पूर्व मंत्री के निधन से समाजवादी पार्टी को बड़ी छति| कोरोना संक्रमण के चलते लखनऊ में पंडित सिंह का इलाज चल रहा था। काफी दिनों से मिडलैंड हॉस्पिटल में भर्ती थे। गोंडा के नवाबगंज इलाके के रहने वाले पंडित सिंह की गिनती यूपी के कद्दावर नेताओं में होती थी।
कोरोना पॉजिटिव आए पंडित सिंह की हालत पिछले महीने से खराब थी। 21 अप्रैल को उन्हें पहले लखनऊ में भर्ती कराया गया था। कुछ सुधार के बाद गोरखपुर लाकर एससीपीएम हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां अचानक हालत बेहद गंभीर होने पर फिर लखनऊ शिफ्ट किया गया था। परिजनों के मुताबिक सांस लेने में दिक्कत आ रही थी और वेंटिलेटर पर थे।
समाजवादी पार्टी ने लिखा,''अत्यंत दुखद! समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह "पंडित सिंह" जी का निधन, अपूरणीय क्षति! शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे। विनम्र श्रद्धांजलि!
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दुख जताते हुए कहा कि वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता, कई बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ ‘पंडित सिंह’ जी का निधन, अत्यंत दुखद। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना। भावभीनी श्रद्धांजलि!