लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने CM योगी पर निशाना साधा है और उन्होंने कहा कि,'कल को ये लोग फ़िल्म के विषय, भाषा, पहनावे व दृश्यों के फ़िल्मांकन पर भी अपनी पाबंदियाँ लगाएँगे| मान्यवर अभिनय व भ्रमण छोड़ प्रदेश सँभालें|
अखिलेश ने ट्वीट किया कि,बहुरंगी व बड़े मानसिक क्षितिज की उम्मीद रखने वाली फिल्म इंडस्ट्री आज की एकरंगी व संकीर्ण सोच वाली सत्ता के रहते कभी भी विकसित नहीं हो सकती। कल को ये लोग फ़िल्म के विषय, भाषा, पहनावे व दृश्यों के फ़िल्मांकन पर भी अपनी पाबंदियाँ लगाएँगे।मान्यवर अभिनय व भ्रमण छोड़ प्रदेश सँभालें!
अखिलेश यादव के इस ट्वीट पर कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने पलटवार किया| उन्होंने कहा कि,''अखिलेश की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है।कहा कि,''आपके कार्यकाल में अखिलेश जी जंगलराज और गुंडाराज था|
अखिलेश यादव के ट्वीट पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि,'अखिलेश जी की हालत खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे जैसी हो गई है। मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हम मुंबई गए। अब निवेशक यूपी में आना चाहते हैं क्योंकि अब एक सुरक्षा का माहौल है। आपके कार्यकाल में अखिलेश जी जंगलराज और गुंडाराज था|