मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

MLCs की बैठक में सपा ने की विधान परिषद के सभापति का चुनाव कराने की मांग, कहा-लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही है भाजपा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आज समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्यों की बैठक हुई। इसमें आशंका व्यक्त की गई कि भाजपा विधान परिषद में…

MLCs की बैठक में सपा ने की विधान परिषद के सभापति का चुनाव कराने की मांग, कहा-लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही है भाजपा
MLCs की बैठक में सपा ने की विधान परिषद के सभापति का चुनाव कराने की मांग, कहा-लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही है भाजपा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में आज समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्यों की बैठक हुई। इसमें आशंका व्यक्त की गई कि भाजपा विधान परिषद में लोकतांत्रिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने की साजिश कर रही है। बैठक में विधान परिषद के सभापति का चुनाव कराने और इस सम्बंध में महामहिम राज्यपाल से विधान परिषद में सभापति का चुनाव कराने की मांग की गई। राज्यपाल महोदया से लोकतांत्रिक परम्पराओं की रक्षा की अपील भी की जाएगी। 



विधान परिषद सदस्यों की बैठक में सदस्यों ने यह आशंका जताई कि स्थापित मान्यताओं के विपरीत भाजपा प्रोटेम सभापति के पद पर वरिष्ठतम सदस्य के चयन को दरकिनार कर अपने मनोनीत द्वारा प्रोटेम सभापति पद के रूप में शेष अवधि तक कार्य संचालन कराने की रणनीति पर काम कर रही है। भाजपा के पास विधान परिषद में न तो बहुमत है और नहीं वरिष्ठतम कार्यकाल का कोई विधान परिषद सदस्य है।





समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्यों ने वरिष्ठतम सदस्य को प्रोटेम सभापति बनाए जाने और अविलम्ब विधान परिशद सभापति का निर्वाचन कराए जाने की मांग की है। आज की बैठक में विधान परिषद के सदस्यगण बलराम सिंह यादव, राजेन्द्र चैधरी, सुनील सिंह साजन, डाॅ0 राजपाल कश्यप, आनन्द भदौरिया, अरविन्द कुमार सिंह, शषांक यादव, संतोष यादव सनी, राकेश कुमार यादव गुड्डू, रामवृक्ष सिंह यादव, वासुदेव यादव, राम अवध यादव, हाजी मोहम्मद इमलाक खान, अमित यादव, डाॅ0 दिलीप यादव, अरविन्द प्रताप यादव, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार यादव, आशु मलिक आदि उपस्थित थे।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।