मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की काफी बदनामी की:पार्टी नेताओं से बोले अखिलेश- इन चुनावों से लोकतंत्र को बचाने का काम भी होगा

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में बड़ी संख्या में विभिन्न जनपदों से आए पार्टी नेताओं, प्रमुख व्यक्तियों ने भेंट की। इस दौरान…

भाजपा ने उत्तर प्रदेश की काफी बदनामी की:पार्टी नेताओं से बोले अखिलेश- इन चुनावों से लोकतंत्र को बचाने का काम भी होगा
भाजपा ने उत्तर प्रदेश की काफी बदनामी की:पार्टी नेताओं से बोले अखिलेश- इन चुनावों से लोकतंत्र को बचाने का काम भी होगा | फ़ोटो: TVL News

लखनऊसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से आज पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में बड़ी संख्या में विभिन्न जनपदों से आए पार्टी नेताओं, प्रमुख व्यक्तियों ने भेंट की। इस दौरान संगठन की गतिविधियों, समस्याओं तथा सरकार द्वारा उत्पीड़न की कार्यवाहियों से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को अवगत कराया गया।



अखिलेश यादव ने कहा आपसी तालमेल से अनुशासित रह कर हमें संगठन को मजबूत करना है। इन चुनावों से लोकतंत्र को बचाने का काम भी होगा। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की काफी बदनामी की है। हमें उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना पूरा करना है।




अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा जनता को निरर्थक मुद्दों में उलझा कर समाज को डराए रखना चाहती हैं। शोषणकारी, दमनकारी भाजपा सरकार अब अपने जाने के अच्छे दिन गिन रही है। उन्होंने किसान नेता श्री राकेश टिकैत से वार्ता कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना। उन्होंने कहा किसान नेताओं के साथ देश की भावना और सहानुभूति है।



 दिल्ली में 26 जनवरी 2021 को जो हालात बने उसके लिए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा भाजपा ने किसानों को जिस प्रकार निरन्तर प्रताड़ित, अपमानित और उपेक्षित किया उससे उनके रोष को आक्रोश में बदलने में निर्णायक भूमिका निभाई है। भाजपा सरकार को 26 जनवरी की घटनाओं के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए कृषि कानून तुरन्त रद्द करने का एलान करना चाहिए।



अखिलेश यादव ने मडियाहूं जौनपुर के जिला परिषद सदस्य राजेश यादव तथा ग्राम शुदनीपुर जौनपुर के श्री अनिल दूबे से वीडियो कांफ्रेंसिंग की तथा उनसे पंचायत चुनावों के बारे में जानकारी ली। अखिलेश यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाजवादी सरकार के समय पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बनने की तैयारियां शुरू हुई। भाजपा सरकार अभी तक इसे पूरा नहीं कर सकी है। भाजपा सरकार ने चार वर्ष में गन्ना का एक रूपया नहीं बढ़ाया। सब जानते है कई नई चीनी मिले समाजवादी पार्टी की सरकार में चलाई गई लेकिन भाजपा तो झूठ बोलने की राजनीति करती है। सच से उसे डर लगता है। 



विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए  अखिलेश यादव ने चाय दुकानदार महेन्द्र मौर्य तथा त्रिभुवन साहू और जसवंत विश्वकर्मा से भी बात की। इन लोगों का कहना था कि वे भाजपा की जनविरोधी नीतियों से ऊब गए हैं। वे भाजपा को हराने के लिए ईमानदारी से समाजवादी पार्टी के लिए काम करेंगे। भाजपा हर मोर्चे पर नाकाम रही है। प्रदेश के हित में उसको सत्ता से बाहर जाना ही होगा।




राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से वीडियो कांफ्रेंसिंग में जानसठ मुजफ्फरनगर के अब्दुल्ला कुरैशी ने कहा कि समाज की एकजुटता से भाजपा को परास्त किया जाएगा। जानसठ के ही श्री शहजाद ने कहा कि किसानों की जीत होगी। भाजपा की साजिशों का पर्दाफाश होगा। चंदौली के चमन लाल यादव ने कहा कि सन्2022 में अखिलेश जी को विजयी बनाने का जनता ने संकल्प ले रखा है। उनका मुख्यमंत्री बनना तय है।



मिर्जापुर के छात्रनेताओं बरौधा कचार ‘गांव निवासी शिव अचल यादव, नरेन्द्र केसरवानी तथा ग्राम भोजहां के आनंद कुमार, श्याम अचल ने कहा कि प्रदेश के नौजवानों का भरोसा अखिलेश जी पर है। नौजवानों को रोटी-रोजी उनके मुख्यमंत्री बनने पर ही मिलेगी। 




इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पण्डित सिंह, विधायक लकी यादव तथा एमएलसीगण राम अवध, राकेश गुड्डू, शशांक यादव, आशु मलिक, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती आदि भी उपस्थित थे।








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।