मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

पिछड़ों की विरोधी पार्टी है सपा: डिप्टी सीएम केशव मौर्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज बुधवार कहा को, “समाजवादी पार्टी पिछड़ों की विरोधी पार्टी है, वे पिछड़ों के नाम पर राजनीति करना चाहते हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा , “भाजपा…

पिछड़ों की विरोधी पार्टी है सपा: डिप्टी सीएम केशव मौर्य
पिछड़ों की विरोधी पार्टी है सपा: डिप्टी सीएम केशव मौर्य | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज बुधवार कहा को, “समाजवादी पार्टी पिछड़ों की विरोधी पार्टी है, वे पिछड़ों के नाम पर राजनीति करना चाहते हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा , “भाजपा पिछड़े वर्ग का आरक्षण सुनिश्चित कराने के बाद ही नगर निकाय का चुनाव कराएगी| 


यूपी निकाय चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) की लखनऊ खंडपीठ ने मंगलवार को ओबीसी आरक्षण को रद्द करते हुए शीघ्र चुनाव कराने का निर्देश दिया था। साथ ही अदालत ने ओबीसी आरक्षण के लिए अलग कमीशन बनाने का निर्देश दिया है। 


कोर्ट ने कहा कि जब तक ट्रिपल टेस्ट न हो, तब तक ओबीसी आरक्षण नहीं होगा | हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद अब ओबीसी के लिए आरक्षित सभी सीटें जनरल मानी जाएंगी।


यूपी निकाय चुनावों में हाईकोर्ट के ओबीसी आरक्षण रद्द करने के फैसले पर सीएम योगी ने कहा था , “यूपी सरकार शहरी निकाय आम चुनाव के परिप्रेक्ष्य में एक आयोग का गठन करेगी और अन्य पिछड़ा वर्ग के नागरिकों को ट्रिपल टेस्ट के आधार पर आरक्षण की सुविधा प्रदान करेगी।" साथ ही उन्होंने कहा कि, “जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार भी हाई कोर्ट के फैसले के सभी कानूनी पहलुओं पर विचार कर सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी|”



यूपी निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण रद्द होने पर समाजवादी पार्टी ने यूपी की योगी सरकार पर बड़ा हमला बोला था| समाजवादी पार्टी ने भाजपा को 'ओबीसी और दलित विरोधी' बताया है|दलित-पिछड़े समुदाय को साथ आने का आह्वान करते हुए समाजवादी पार्टी ने कहा कि आज पिछड़ों का आरक्षण खत्म हुआ। कल दलितों का आरक्षण खत्म करेगी भाजपा।  संविधान और आरक्षण को बचाने हेतु दलित पिछड़े साथ आएं। 



ओबीसी आरक्षण रद्द होने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि था ,'' ये दुर्भाग्य है कि पिछड़ो का हक़ छीना जा रहा है, भाजपा अगर सत्ता में रही तो बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी ने जो अधिकार दिए हैं, उन अधिकारों को धीरे धीरे छीन लिया जाएगा।  भाजपा आरक्षण विरोधी है, पिछड़ा विरोधी है और दलित विरोधी है। 



अखिलेश यादव ने कहा था कि ,''आज आरक्षण विरोधी भाजपा निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण के विषय पर घड़ियाली सहानुभूति दिखा रही है। आज भाजपा ने पिछड़ों के आरक्षण का हक़ छीना है,कल भाजपा बाबा साहब द्वारा दिए गये दलितों का आरक्षण भी छीन लेगी। अखिलेश ने आरक्षण को बचाने की लड़ाई में पिछडों व दलितों से सपा का साथ देने की अपील की है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।