मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

एकजुटता से भाजपा के अन्याय का हर स्तर पर संगठित होकर मुकाबला करें: अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं को आव्हान

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया है कि वे एकजुटता से भाजपा के अन्याय का हर स्तर पर संगठित होकर मुकाबला करें। उन्होंने दृढ़त…

एकजुटता से भाजपा के अन्याय का हर स्तर पर संगठित होकर मुकाबला करें: अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं को आव्हान
एकजुटता से भाजपा के अन्याय का हर स्तर पर संगठित होकर मुकाबला करें: अखिलेश यादव का सपा कार्यकर्ताओं को आव्हान | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं का आव्हान किया है कि वे एकजुटता से भाजपा के अन्याय का हर स्तर पर संगठित होकर मुकाबला करें। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि भाजपा की कोई भी ताकत 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता के सामने टिक नहीं सकती है। भाजपा कायरों की जमात है, वह अपनी कायरता के बचाव में पुलिस-प्रशासन का इस्तेमाल कर रही है लेकिन जनता की ताकत से कोई बड़ा नहीं है।  



अखिलेश यादव आज यहां पार्टी मुख्यालय लखनऊ में एकत्र पार्टी नवनिर्वाचित स्थानीय निकाय चेयरमैन, सभासदों, वकीलों तथा प्रमुख नेताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि भाजपा सत्ता के दुरुपयोग और बेईमानी से चुनाव परिणाम अपने पक्ष में करने की कोशिश करने की साजिश तो कर सकती है पर समाजवादियों की ताकत हर तरह से भाजपा से ज्यादा है। कार्यकर्ता और नेता अपनी ताकत पहचाने, वे एकजुट होकर भाजपा का हर स्तर पर मुकाबला करे। भाजपा ढलान पर है। भाजपा समाज में बिखराव पैदाकर छल बल से और षड्यंत्र के द्वारा लोकतंत्र पर जबरन कब्जा कर रही है। 



 अखिलेश यादव ने कहा कि जनता भाजपा के अन्याय, अत्याचार के खिलाफ एकजुट हो जाएगी तो उसके सामने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा टिक नहीं पाएगी। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किये। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर है। चारों तरफ अराजकता है।  


 यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। किसानों को फसलों का लागत मूल्य भी नहीं मिल पाया है। नौजवानों का भविष्य अंधेरे में है। भाजपा पूंजीपतियों की हितैषी और गरीब विरोधी है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को उसके अहंकार, भ्रष्टाचार और झूठे वादों का करारा जवाब देगी।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 18 मई 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 25 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।