स्विट्जरलैंड के राजदूत राल्फ हेकनर ने की CM योगी से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने यूपी में निवेश के लिए किया आमंत्रित
लखनऊ: भारत में स्विट्जरलैंड के राजदूत राल्फ हेकनर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर भारत में स्विट्जरलैंड के…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
स्विट्जरलैंड के राजदूत राल्फ हेकनर ने की CM योगी से मुलाकात, मुख्यमंत्री ने यूपी में निवेश के लिए किया आमंत्रित | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: भारत में स्विट्जरलैंड के राजदूत राल्फ हेकनर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आज लखनऊ स्थित उनके सरकारी आवास पर भारत में स्विट्जरलैंड के राजदूत डॉ. रैल्फ हेकनर ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्विट्जरलैण्ड को उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया।
स्विट्जरलैण्ड के राजदूत डॉ. रैल्फ हेकनर ने उत्कृष्ट कोविड प्रबन्धन के लिए मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए बधाई दी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश की असीमित संभावनाएं मौजूद हैं, यहां निवेश हेतु अनुकूल माहौल का सृजन हुआ है।
स्विट्जरलैंड के राजदूत डॉ. रैल्फ हेकनर जी ने नोएडा इण्टरनेशनल एयरपोर्ट के विकास में पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि बड़ी संख्या में स्विस नागरिक पर्यटक के रूप में उत्तर प्रदेश का भ्रमण करना चाहते हैं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 9 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।