लखनऊ: यूपी में रिवाल्वर बनाएगी वेबले एंड स्कॉट| दुनिया की नामी - गिरामी आयुध कंपनी हैं वेबले एंड स्कॉट|वेबले एंड स्कॉट यूपी के संडीला में लगाएगी फैक्ट्री|
ब्रिटिश कंपनी ने लखनऊ की सियाल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी के साथ किया करार| पहले चरण में .32MM का रिवाल्वर बनाएगी कंपनी| हरदोई के संडीला में नवंबर से शुरू होगा उत्पादन
ब्रिटेन की मशहूर कंपनी वेबले अपनी नई यूनिट उत्तर प्रदेश के संडीला (हरदोई) में लगाने जा रही है| विश्व युद्ध के समय गठबंधन सेना को हथियार देती थी कंपनी
फायर आर्म्स बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनी ने इस प्रोजेक्ट के लिए लखनऊ की सियाल मैन्युफैक्चरर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ हाथ मिलाया है| इसके बाद दोनों मिलकर रिवाल्वर बनाना शुरू करेगी|कंपनी नई यूनिट के पहले चरण में अपने .32 रिवाल्वर का निर्माण करेगी| ब्रिटेन की कंपनी की संडीला में बारूद, पिस्तौल, एयरगन और रिवाल्वर बनाने की भी योजना पर काम कर रही है|
वेबले एंड स्कॉट जॉन ब्राइट के को-ऑनर ने कहा, "हम यूपी में लगने वाली नई यूनिट में पिस्तौल, एयरगन, शॉटगन और गोला-बारूद का निर्माण करने जा रहे हैं| हमने भारत जैसे विशाल बाजार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए भारत और उत्तर प्रदेश में निवेश करने का निर्णय लिया है|
उन्होंने बताया कि साल 2018 में सियाल परिवार के साथ विचार-विमर्श के बाद वेबले ने भारत में कामकाज का विस्तार करने का फैसला किया| उन्होंने कहा, "हमने भारतीय बाजार के लिए भारत में फायर आर्म्स और एयरगन के निर्माण के लिए एक नया संयुक्त उद्यम बनाया है| हमें साल 2019 में भारत में हथियार के निर्माण का लाइसेंस मिला|
उन्होंने कहा कि साल 1899 के मार्क IV.32 पिस्तौल के मूल डिजाइन का उपयोग पहले चरण में भारतीय बाजार की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जाएगा| उन्होंने कहा कि ब्रिटेन के 15 विशेषज्ञों की एक टीम ने हरदोई के पास स्थित संडीला का दौरा किया था|