लखनऊ: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बलरामपुर में 37 वर्षीय पत्रकार और उसके दोस्त को घर में घुसकर जिंदा जला कर हत्या मामले को लेकर CM योगी पर साधा निशाना|अजय कुमार लल्लू ने कहा कि,''CM योगी मुंबई, हैदराबाद एवं भारत भ्रमण से फुर्सत मिले तो गर्त में पड़ी कानून - व्यवस्था की भी समीक्षा कर लीजिए। शायद बेगुनाहों की जान बच जायें|
उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट कर कहा कि,''भाजपा के कथित 'रामराज्य' में गुंडाराज हावी है। मुख्यमंत्री महोदय मुंबई, हैदराबाद एवं भारत भ्रमण से फुर्सत मिले तो गर्त में पड़ी कानून - व्यवस्था की भी समीक्षा कर लीजिए। शायद बेगुनाहों की जान बच जायें।
बलरामपुर में पत्रकार और उसके साथी को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों की गिरफ्तारी की है. पकड़े गये आरोपियों में से एक ग्राम प्रधान का बेटा है| पत्रकार राकेश सिंह निर्भीक (37) यहां राष्ट्रीय स्वरूप नाम के स्थानीय अखबार में काम करता था और शुक्रवार देर रात साथी समेत कुछ लोगों ने जिंदा जलाकर मार दिया था
बता दें कि,''बलरामपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र में पत्रकार राकेश सिंह और उनके साथी पिन्टू साहू को घर मे घुसकर जिंदा जला कर मार डाला गया था| 27 नवंबर को मृतक पत्रकार अपने बेड रूम से अपने साथी पिन्टू साहू के साथ सो रहे थे, तभी कुछ लोगों ने घर मे घुसकर कमरे में ही दोनों को जिंदा जला दिया|
इस घटना में पिन्टू साहू की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि राकेश गम्भीर रूप से झुलस गया|डॉक्टरों ने राकेश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे लखनऊ के लिए रेफर कर दिया, जहां सिविल हॉस्पिटल में राकेश ने भी दम तोड़ दिया|
पुलिस ने कहा कि बलरामपुर जिले में 37 वर्षीय पत्रकार और उसके दोस्त की हत्या के मामले में गांव के प्रधान सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है| पुलिस के मौके पर पहुंचने के पहले ही पिंटू की मौत हो गई थी, दूसरी ओर राके??? को लखनऊ के अस्पताल पहुंचाया गया था जहां कई बर्न इंजुरी के चलते उन्होंने कुछ घंटे बाद ही दम तोड़ दिया था| पुलिस ने बताया कि ग्राम प्रधान के बेटे और आरोपी रिंकू मिश्रा ने अल्कोहल युक्त हैंड सेनिटाइजर को पत्रकार और उसके दोस्त के ऊपर डाला और फिर आग लगा दी|