● यूपी टीईटी की नई परीक्षा तिथि घोषित
● 23 जनवरी को होगी यूपी TET की परीक्षा
● प्रथम पाली की परीक्षा 10 बजे से 12.30 बजे
● दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 बजे से 5 बजे तक
● नए एडमिट कार्ड होंगे जारी|
लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की तारीख (UPTET New Exam Date) जारी कर दी गई है। यूपीटेट परीक्षा का आयोजन 23 जनवरी को किया जाएगा। पहली शिफ्ट में सुबह 10:00 से 12:30 के बीच प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2:30 से 5:00 बजे के बीच उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होगी।
इस परीक्षा के एडमिट कार्ड फिर से जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को नए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने होंगे। पुराने से उन्हें एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं दी जाएगी। 12 जनवरी 2021 से उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यूपी टीईटी 2021 परीक्षा का रिजल्ट 25 फरवरी 2022 को घोषित किया जाएगा।
बता दें कि 28 नवंबर को पेपर लीक (UPTET Paper leak) के चलते परीक्षा स्थगित कर दी गई थी। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने उम्मीदवारों को निष्पक्ष जांच के साथ एक महीने के अंदर फिर से परीक्षा आयोजित कराने की बात कही थी।
ताजा अधिसूचना के अनुसार यूपी टीईटी परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित होने जा रही है।
यूपी टीईटी परीक्षा की तिथि और समय: 23 जनवरी 2022 को यूपी टीईटी की 2021 में स्थगित की गई परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।प्रथम पाली-प्राथमिक स्तर: समय-10.00 से 12.30 बजे तक
द्वितीय पाली उच्च स्तर: समय- 2.30 बजे से 05.00 बजे