मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना वॉर रूम बनाया: ’ओमिक्रॉन’ के खतरे को देखते हुए प्रदेश में कोविड-19 वार-रूम शुरू

रायपुर: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की ओर से ओमिक्रॉन पर एलर्ट के बाद छत्तीसगढ़ में भी कोविड-19 वॉर रूम बन गया है। स्वास्थ्य विभाग ने ‘ओमिक्रॉन’ के खतरे को देखते हुए प्रदेश में कोविड-19 वार-रूम सक्रिय कर…

छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना वॉर रूम बनाया: ’ओमिक्रॉन’ के खतरे को देखते हुए प्रदेश में कोविड-19 वार-रूम शुरू
छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना वॉर रूम बनाया: ’ओमिक्रॉन’ के खतरे को देखते हुए प्रदेश में कोविड-19 वार-रूम शुरू | फ़ोटो: TVL News

रायपुर: केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की ओर से ओमिक्रॉन पर एलर्ट के बाद छत्तीसगढ़ में भी कोविड-19 वॉर रूम बन गया है।  स्वास्थ्य विभाग ने ‘ओमिक्रॉन’ के खतरे को देखते हुए प्रदेश में कोविड-19 वार-रूम सक्रिय कर दिया है। विभागीय प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्ला के निर्देश पर नवा रायपुर में इंद्रावती भवन स्थित स्वास्थ्य सेवाओं के संचालनालय में कोविड-19 वार-रूम ने आज से काम करना शुरू कर दिया है। 



यहां से प्रदेश भर में कोरोना की स्थिति की लगातार निगरानी और समीक्षा की जाएगी। किसी भी तरह की सलाह और मार्गदर्शन के लिए कार्यालयीन समय में फोन नंबर 0771-2235091 पर फोन किया जा सकता है। 



आईडीएसपी के नोडल अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र गहवई को कोविड-19 वार-रूम का प्रभारी बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा देश में ‘ओमिक्रॉन’ के बढ़ते मामलों के मद्देनजर भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के मुताबिक सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को जरूरी निर्देश जारी किए गए हैं।  

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।