मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

कोई भूखा न रहे यही हमारा संकल्प', कोविड संक्रमण से मुक्त लोगो को भी भोजन की व्यवस्था कर रहा अखिलेश दास फाउंडेशन: विराज सागर

● कोविड संक्रमण से मुक्त लोगो को भी भोजन की व्यवस्था कर रहा अखिलेश दास फाउंडेशन-विराज सागर● कोविड मरीजों व तीमारदारों के साथ अब निगेटिव हुए मरीजों की व्यवस्था भी कर रहे-विराज सागर● कोरोना महामारी के…

कोई भूखा न रहे यही हमारा संकल्प', कोविड संक्रमण से मुक्त लोगो को भी भोजन की व्यवस्था कर रहा अखिलेश दास फाउंडेशन: विराज सागर
कोई भूखा न रहे यही हमारा संकल्प', कोविड संक्रमण से मुक्त लोगो को भी भोजन की व्यवस्था कर रहा अखिलेश दास फाउंडेशन: विराज सागर | फ़ोटो: TVL News

कोविड संक्रमण से मुक्त लोगो को भी भोजन की व्यवस्था कर रहा अखिलेश दास फाउंडेशन-विराज सागर

● कोविड मरीजों व तीमारदारों के साथ अब निगेटिव हुए मरीजों की व्यवस्था भी कर रहे-विराज सागर

● कोरोना महामारी के दौर में कोई भूखा न रहे यही हमारा संकल्प-विराज सागर

● गरीब,मजदूर व मरीजों की सेवा में कोई कमी नही आने देंगे-विराज सागर

● विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर अखिलेश दास फाउंडेशन के संकल्प-विराज सागर



लखनऊ: विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन,अखिलेश दास फाउंडेशन के अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विराज सागर दस ने संकल्प व्यक्त करते हुए कहा कोविड संक्रमण के संकट से एक ओर जहां अपनो की मौतें हुई,परिवार के समक्ष रोजी रोटी का संकट आया है उसके देखते हुए अखिलेश दास फाउंडेशन पूरी तरह मदद के लिये निरन्तर सक्रिय है उसका पूरी निष्ठा सेवाभाव के साथ पालन करते हुए जरूरतमंद कोविड संक्रमित मरीजो व उनके तीमारदारों को अस्पताल व घरों पर डॉक्टर्स की सलाह अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के साथ साथ अब कोविड से जंग जीत चुके उन लोगो को भी अखिलेश दास फाउंडेशन भोजन उपलब्ध कराएगा जिन्हें इसकी जरूरत है।



उन्होंने कहा कि कोविड से मुक्त मरीजों का शरीर कमजोर हो जाता है उन्हें पौष्टिक भोजन की जरूरत होती है,धनाभाव के कारण यह बहुतों के लिये सम्भव नही है ऐसे में पॉजिटिव के बाद निगेटिव हुए मरीजों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की व्यवस्था फाउंडेशन द्वारा प्रारम्भ कर दी गयी है।




फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री विराजसगर दास ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर कहा कि मानव जीवन के लिये खाद्यान्न का क्या महत्व है यह सभी लोग जानते है हमे अन्न की बर्बादी रोकनी होगी कोई व्यक्ति भूखा न रहे इसके लिये गम्भीर प्रयत्न करने की आवश्यकता है अखिलेश दास फाउंडेशन इस मानवीय कार्य के लिये सामर्थ्य के अनुरूप पूरी तन्मयता के साथ  खड़ा है|




उन्होंने कहा की कोरोना महामारी के दौर में कोई भूखा न रहे,गरीब,मजदूर व मरीजों व उनके परिजनों की यथासंभव सेवा,सहयोग  में कोई कमी नही आये यह संकल्प हमारा है हम इस पथ पर सदैव अग्रसरित रहेंगे.







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 7 जून 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।