मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

2022 के विधानसभा चुनावों को हमें पूरी गम्भीरता से लेना होगा, चुनाव में धांधली की तैयारी में है भाजपा: अखिलेश यादव

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि सन् 2022 के विधानसभा चुनावों को हमें पूरी गम्भीरता से लेना होगा। भाजपा चुनाव में धांधली की तैयारी में है…

2022 के विधानसभा चुनावों को हमें पूरी गम्भीरता से लेना होगा, चुनाव में धांधली की तैयारी में है भाजपा: अखिलेश यादव
2022 के विधानसभा चुनावों को हमें पूरी गम्भीरता से लेना होगा, चुनाव में धांधली की तैयारी में है भाजपा: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज यहां कहा कि सन् 2022 के विधानसभा चुनावों को हमें पूरी गम्भीरता से लेना होगा। भाजपा चुनाव में धांधली की तैयारी में है। झूठे फर्जी आरोप लगाकर समाजवादी पार्टी को बदनाम करने की साजिशें होने लगी है। समाज में नफरत और अफवाह के जरिए भ्रम और भय फैलाने की भाजपा की रणनीति से हमें सावधान रहना है। पार्टी संगठन को बूथस्तर तक मजबूत बनाकर हम भाजपा की साजिशों का मुकाबला कर सकेंगे।




पार्टी मुख्यालय में प्रमुख नेताओं के साथ संगठनात्मक और राजनीतिक मसलों पर अखिलेश यादव चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय का मुद्दा युवा पीढ़ी के भविष्य के साथ जुड़ा है। गरीब, पिछड़ों, दलित और अल्पसंख्यकों के प्रति भाजपा का रवैया द्वेषपूर्ण हैं इनकी छात्रवृत्ति बंद हो गई और फीस की क्षतिपूर्ति भी नहीं हो रही है। किसान की आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है। उनको कम्पनी व्यवस्था से भारी खतरा है।




अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने मंहगाई बढ़ाई है। सामाजिक सद्भाव की जगह समाज में विभाजन की खाईं चैड़ी की है। विकास अवरूद्ध है। बुनियादी सुविधाएं बाधित हैं। सड़क, बिजली नहीं तो नए उद्योग कहां लगेंगे? आरक्षण समाप्त करने की साजिशे हो रही हैं। पंचायतों में आरक्षण खतरे में है। विधान सभा और विधान परिषद के अधिवेशन में भाजपा ने अपनी तानाशाही से लोकतांतिक व्यवस्था की गरिमा गिराने का काम किया। यादव ने विधायकों और पार्टी नेताओं से कहा कि गांव-गांव में चौपाल लगाकर समाजवादी सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया जाना जारी रखे। कार्यकर्ता अपने बीच जिम्मेदारियां बांटकर जनता से संवाद स्थापित करें।




बैठक में विधायकों ने कहा कि प्रदेश में जनता का भरोसा अखिलेश यादव के नेतृत्व पर है। उनके प्रति हम सब निष्ठापूर्वक सन् 2022 में समाजवादी सरकार बनाने के लिए काम करेंगे। पार्टी पूरी मजबूती से भाजपा की साजिशों का मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानमण्डल की बैठक में आनन-फानन में विधेयक पास कराकर जहां सदन की गरिमा से खिलवाड़ किया है वही यह भी जाहिर कर दिया है कि उसे विपक्ष के लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन में कतई संकोच नहीं है।



विधायकों ने यह भी कहा कि आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था, सम्पत्ति क्षति की वसूली, मंडी विधेयक आदि पर विपक्ष को सदन में अपनी बात रखने का अधिकार ही नहीं दिया गया। बड़ी-बड़ी इन्वेस्टर्स मीट का भी कोई परिणाम नहीं निकला है। नौजवान रोजगार के बगैर मारा-मारा घूम रहा हैं। खाद नहीं मिलने से खरीफ फसल बर्बाद हो जाएगी। बाढ़ और कोरोना संकट से लोग त्रस्त है। भाजपा सरकार इस सबसे बेपरवाह है। भाजपा आपदा को अवसर बनाकर सŸाा का दुरूपयोग कर रही है।



   




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 अगस्त 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।