लखनऊ: UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) से पहले सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को बड़ा झटका लगा है| योगी सरकार के श्रममंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया| इस्तीफे के बाद मौर्य समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए| खबर है कि,कुछ और विधायक भी भाजपा छोड़ कर सपा में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि जल्द ही बीजेपी विधायक रोशन लाल वर्मा भी सपा में शामिल हो सकते हैं|
बीजेपी से इस्तीफा देने के सवाल पर विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा,''इस्तीफे पर विचार करेंगे.. फिर लेंगे फैसला | 14 जनवरी को आपको पता चल जाएगा| गौर हो कि,''योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा का साथ छोड़ समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। यह इस्तीफा उन्होंने मेल किया है और शाहजहांपुर विधायक रोशनलाल वर्मा इसकी हार्ड कॉपी लेकर राजभवन पहुंचे हैं|
जब उनसे पूछा गया कि मौर्य के बाद क्या वह भी इस्तीफा देंगे इस पर बीजेपी विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा,''मेरे पास उनके (स्वामी प्रसाद मौर्य) इस्तीफे की हार्ड कॉपी है; जमा करेंगे| वर्मा ने कहा,''इस (इस्तीफा) पर विचार करेंगे, इसके बाद फैसला लेगें..आपको 14 जनवरी को पता चल जाएगा|
आने वाले दिनों में दर्जनों विधायक देंगेइस्तीफा
इससे पहले उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने पिछड़ों, किसानों, बेरोजगार, नौजवानों और छोटे-लघु एवं मध्यम श्रेणी के व्यापारियों की घोर उपेक्षात्मक रवैए को इस्तीफे ??ी वजह बताया है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि,''मैंने दलितों, पिछड़े वर्गों, किसानों, युवाओं और व्यापारियों के खिलाफ सरकार के रवैये को ध्यान में रखते हुए योगी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया है। आने वाले दिनों में इस्तीफा देंगे दर्जनों विधायक|
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि, मेरी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। मैंने सामाजिक न्याय के लिए लगातार संघर्ष किया है। आगे भी करता रहूंगा। मुझे जहां भी सामाजिक न्याय साकार होता दिखेगा, मैं वहीं रहूंगा।