अयोध्या में शारदा सहायक नहर में बहता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
अयोध्या: अयोध्या के खंडासा थाना क्षेत्र के सतना पुर से दरौली के बीच में शारदा सहायक नहर में शनिवार को अज्ञात 35 साल की महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। शव की पहचान न होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भे…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
अयोध्या में शारदा सहायक नहर में बहता मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस | फ़ोटो: TVL News
अयोध्या: अयोध्या के खंडासा थाना क्षेत्र के सतना पुर से दरौली के बीच में शारदा सहायक नहर में शनिवार को अज्ञात 35 साल की महिला का शव पुलिस ने बरामद किया। शव की पहचान न होने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।बरामद शव कई दिनों पुराना होने से बदबू आ रही थी। इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
खंडासा थाना क्षेत्र के सतनापुर पुल के पास सुल्तानपुर-फैजाबाद यूनाइट ब्रांच नहर के पानी में लगभग 300 मीटर दक्षिण पश्चिमी नहर में एक अज्ञात महिला की लाश ग्रामीणों ने नहर में गिरे बबूल के पेड़ में फंसा देखा। देखते ही देखते भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी खंडासा पुलिस को दी सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए।
थानाध्यक्ष ने कुमारगंज थाना क्षेत्र के धनैचा पूरे मक्खू खां गांव निवासी समाजसेवी मोहम्मद कलीम को बुलाया और उनकी मदद से झाड़ियों में फंसी महिला के शव को पानी से बाहर निकलवाया। अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त में पुलिस शनिवार की देर शाम तक प्रयासरत रही किंतु महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा कराने के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। शव से बदबू आ रही थी जिससे प्रतीत हो रहा था कि महिला की मौत को हुए कई दिन बीत गए हैं।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 2 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।