योगी सरकार ने यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में की 30% की कटौती
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने COVID-19 महामारी से उपजे हालात में शिक्षण सत्र को नियमित करने के लिये माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के पाठ्यक्रम में 30 फीसद की कमी करने का फैसला किया है| राज्य के उप…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें
योगी सरकार ने यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में की 30% की कटौती | फ़ोटो: TVL News
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने COVID-19 महामारी से उपजे हालात में शिक्षण सत्र को नियमित करने के लिये माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के पाठ्यक्रम में 30 फीसद की कमी करने का फैसला किया है| राज्य के उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा,''शिक्षण सत्र नियमित रहे तथा शिक्षण सुचारू रूप से चल सके इस हेतु शासन द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम को 30% कम करने का निर्णय लिया गया है। यह केवल सत्र 2020- 21 के लिए लागू होगा|
उत्तर प्रदेश सरकार ने माध्यमिक शिक्षा परिषद (Board of High School and Intermediate Education Uttar Pradesh) द्वारा संचालित स्कूलों की कक्षाओं में 6 से 12 तक 30 प्रतिशत पाठ्यक्रम कम कर दिया है| कोरोना के हालात को देखते हुए 30 फीसदी कोर्स कम किया जाएगा और बचा हुआ 70 फीसदी पाठ्यक्रम 3 भाग में पढ़ाया जाएगा|
पहले भाग में वो पाठ्यक्रम होगा, जिसे कक्षावार, विषयवार और अध्यायवार वीडियो बनाकर ऑनलाइन पढ़ाया जाए| ऐसे पाठ्यक्रम को टीवी चैनल पर भी प्रसारित किया जाएगा| दूसरे भाग में वो पाठ्यक्रम लिया जाएगा, जिसे छात्र छात्राएं खुद पढ़ सकें और तीसरा भाग प्रोजेक्ट आधारित होगा|
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 17 जुलाई 2020 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।