GATE परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो साइंस, टेक्नोलॉजी, ह्यूमैनिटीज इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर की फील्ड में मास्टर्स और डॉक्टोरल प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।
इसके साथ ही कुछ पब्लिक सेक्टर ऑर्गेनाइजेशन में नौकरी के लिए भी यह एग्जाम लिया जाता है। इस पेपर का आयोजन IISc बेंगलुरू और सात IITs (IIT बॉम्बे, IIT कानपुर, IIT खरगपुर, IIT दिल्ली,
IIT गुवाहाटी, IIT मद्रास, IIT रुड़की) द्वारा नेशनल कोऑर्डिनेशन बोर्ड यानी की NCB, डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अधीन किया जाता है।
GATE 2025 में परीक्षा CBT मोड में आयोजित होगी यानी की 3 घंटे तक के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार,
कैंडिडेट्स 30 विषयों में से किन्ही एक या दो विषयों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। दो विषयों के लिए अप्लाई कर रहे
उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए कॉम्बिनेशन के हिसाब से ही चुनना होगा।
GATE 2024 में कुल 8,26,239 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से सिर्फ 6,53,292 कैंडिडेट्स ही परीक्षा में शामिल हुए थे।
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 का आयोजन करने जा रहा है।
1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को विभिन्न केंद्रों पर एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। ऐसा माना जा रही है कि इस साल GATE 2025 के कट-ऑफ नंबर बढ़ने की संभावना है