मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गाज़ियाबाद न्यूज़ : 'कुलदीप सिंह चौहान' बने मिजोरम के राज्यपाल 'जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह' के अतिरिक्त निजी सचिव

अपनी मेहनत, लगन व दृढ़संकल्प के बूते 'कुलदीप सिंह चौहान' ने केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि से लेकर राज्यपाल मिज़ोरम के अतिरिक्त निजी सचिव बनने तक का लंबा सफर तय किया।गाजियाबाद की राजनीति में 'कुलदीप सि…

गाज़ियाबाद न्यूज़ : 'कुलदीप सिंह चौहान' बने मिजोरम के राज्यपाल 'जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह' के अतिरिक्त निजी सचिव
गाज़ियाबाद न्यूज़ : 'कुलदीप सिंह चौहान' बने मिजोरम के राज्यपाल 'जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह' के अतिरिक्त निजी सचिव | फ़ोटो: TVL News


अपनी मेहनत, लगन व दृढ़संकल्प के बूते 'कुलदीप सिंह चौहान' ने केंद्रीय मंत्री के प्रतिनिधि से लेकर राज्यपाल मिज़ोरम के अतिरिक्त निजी सचिव बनने तक का लंबा सफर तय किया।


गाजियाबाद की राजनीति में 'कुलदीप सिंह चौहान' एक जाना पहचाना नाम है, उन्होंने पिछले लगभग 10 वर्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व सांसद गाजियाबाद और पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह के प्रतिनिधि के तौर पर सफलता पूर्वक कार्य किया।


कुलदीप ने पूर्व केंद्रीय मंत्री व गाजियाबाद के पूर्व सांसद जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह के मार्गदर्शन में गाजियाबाद जनपद का सर्वांगीण विकास करने का बेड़ा बखूबी उठाते हुए, गाजियाबाद के विकास में अपना अनमोल योगदान देने का कार्य किया था।


लोकसभा चुनाव में जब जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह का टिकट कटा तो उस वक्त भी 'कुलदीप सिंह चौहान' पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ उनके साथ खड़े रहे।


लेकिन जब जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह के नाम की घोषणा मिजोरम के राज्यपाल के रूप में की गयी थी, तब से ही एकबार फिर से गाजियाबाद के राजनीतिक गलियारों में यह कयास लगाए जाने लगा था


कि जल्द ही 'कुलदीप सिंह चौहान' भी नयी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नज़र आयेंगे। वर्ष 2025 के आरंभ में जनरल डॉक्टर वी.के. सिंह ने मिजोरम राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ ली


और उसके कुछ समय के बाद ही उन्होंने 'कुलदीप सिंह चौहान' को अपना अतिरिक्त निजी सचिव (Additional Private Secretary) नियुक्त करके उन्हें नववर्ष का तोहफा देने का कार्य किया और गाजियाबाद की राजनीति में एक बड़ा संदेश देने का कार्य कर दिया।


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 31 जनवरी 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।