मुख्य सामग्री पर जाएँ
18 सितंबर 2026

पंजाब में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है: सीएम चन्नी ने लुधियाना डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ब्लास्ट में घायलों से अस्पताल में की मुलाक़ात, कहा- 'जल्द खुलासा होगा'

लुधियाना: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लुधियाना ज़िला न्यायालय में हुए विस्फोट में घायल लोगों से अस्पताल में जाकर मुलाक़ात की। उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी लुधियाना ज़िला न्य…

पंजाब में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है: सीएम चन्नी ने लुधियाना डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ब्लास्ट में घायलों से अस्पताल में की मुलाक़ात, कहा- 'जल्द खुलासा होगा'
पंजाब में अराजकता फैलाने की कोशिश की जा रही है: सीएम चन्नी ने लुधियाना डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ब्लास्ट में घायलों से अस्पताल में की मुलाक़ात, कहा- 'जल्द खुलासा होगा' | फ़ोटो: TVL News

लुधियाना: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लुधियाना ज़िला न्यायालय में हुए विस्फोट में घायल लोगों से अस्पताल में जाकर मुलाक़ात की। उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी लुधियाना ज़िला न्यायालय में हुए विस्फोट में घायल लोगों से अस्पताल में जाकर मुलाक़ात की। उन्होंने कहा, "पंजाब बॉर्डर राज्य है। जब इस तरह का विस्फोट होता है तो राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ पंजाब की एजेंसियां जांच के लिए आएंगी।"



लुधियाना की ज़िला अदालत में हुए ब्लास्ट पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा,'एक व्यक्ति की मौत हुई है, ऐसा लग रहा है कि वो बम को ऑपरेट कर रहा था। उसके अलावा 5 लोग घायल हुए हैं, चोटें गंभीर नहीं हैं। वे खतरे से बाहर हैं| हमें लगता है कि आने वाले चुनाव को देखते हुए पंजाब में अराजकता फैलाने की कोशि?? की जा रही है। इसके पीछे कौन है, इसके बारे में जांच चल रही है। बहुत जल्द खुलासा होगा। ये घटना निंदनीय है|



लुधियाना की ज़िला अदालत में हुए ब्लास्ट पर पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, ब्लास्ट में 1 व्यक्ति की मौत हुई है, 4 लोग घायल हुए हैं। घायलों में एक एडवोकेट, एक पुलिसकर्मी और 2 महिलाएं हैं। फोरेंसिक टीम पहुंच गई है। विस्फोट की जांच चल रही है|



दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा,' लुधियाना से विस्फोट की ख़बर आई। जिन लोगों की मृत्यु हुई है उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है। घायल लोगों की ज़ल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। 3-4 दिन पहले दरबार साहिब में बेअदबी का मामला हुआ और आज विस्फोट हुआ कुछ लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं|


https://www.thevirallines.net/ludhiana-news-punjab-blast-in-ludhiana-district-court-complex



आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले बेअदबी, अब ब्लास्ट। कुछ लोग पंजाब की शांति भंग करना चाहते हैं। पंजाब के 3 करोड़ लोग इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देंगे। हमें एक दूसरे का हाथ पकड़ कर रखना है। लुधियाना कोर्ट में ब्लास्ट की खबर सुनकर दुख हुआ, मृतकों के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। मैं सभी घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।



लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर हुआ धमाका

 ब्लास्ट लुधियाना जिला कोर्ट के परिसर की दूसरी मंजिल पर हुआ है| कोर्ट रूम में जो रीडर्स के कमरे होते हैं, उसके करीब वॉशरूम है, वहां ब्लास्ट हुआ है और 1 शख्स की मौत की पुष्टि हो गई है| धमाका इतना जोरदार था कि काफी दूर तक उसकी आवाज सुनाई दी। घटना से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है| पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। 



धमाका इतना तेज था कि आसपास का एरिया पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है, पूरी इमारत को खाली करवा लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है कि किसी और जगह कोई और बम प्लांट तो नहीं किया गया है। विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है| 



लुधियाना सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लार ने बताया कि,''  लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर धमाका हुआ है, हम जांच कर रहे हैं। इस धमाके में एक की मौत हुई है और दो लोग घायल हुए हैं। हमने फॉरेंसिक टीम को बुलाया है|



लुधियाना के पुलिस कमिश्नर ने बताया कि,''ये दोपहर लगभग 12:15 बजे की घटना है, लुधियाना कोर्ट कॉम्प्लेक्स में दूसरी मंजिल पर पब्लिक टॉयलेट में धमाके की आवाज आई। प्राथमिक जांच में इसके कारण का पता नहीं चल सका है, एक संदिग्ध व्यक्ति का शव वहां मिला है, उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है| जो 4 लोग घायल हैं वो खतरे से बाहर हैं। बम डिस्पोजल टीम आ चुकी है और एनएसजी की टीम दिल्ली से चल चुकी है|



सीएम ने बम ब्लास्ट को बताया राष्ट्रविरोधी हरकत

लुधियाना की जिला अदालत परिसर में विस्फोट पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा,  विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही कुछ राष्ट्र-विरोधी तत्व ऐसी हरकतें कर रहे हैं| सरकार अलर्ट है,  दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा|



सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि लुधियाना कोर्ट परिसर में विस्फोट की खबर से दुखी हूं। मैं शीघ्र ही विस्फोट स्थल पर पहुंच रहा हूं और मैं राज्य के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जो कोई भी राज्य की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करेगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी


बाहरी ताकतों की संभावना से इनकार नहीं

घटना के बाद मौके पर जायजा लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि हमारी फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, इसलिए हम बाहरी ताकतों की संभावना सहित किसी भी चीज से इनकार नहीं कर सकते, क्योंकि वे कभी नहीं चाहते कि पंजाब स्थिर रहे।

सिद्धू ने बताया शांति भंग करने का प्रयास

पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू ने कहा कि लुधियाना कोर्ट में विस्फोट इस बात में कोई संदेह नहीं छोड़ता है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा करने के लिए निहित स्वार्थों द्वारा शांति भंग करने वाली गतिविधियों की एक श्रृंखला की योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि घटना में जान गंवाने वालों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 14 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।