मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

प्रयागराज में दोस्त को पीटकर मार डाला: शराब पीते वक्त किसी बात को लेकर हुआ विवाद, फिर युवक ने फड़वी उठाया और दोस्त को पीटकर मार डाला

प्रयागराज : प्रयागराज के थाना मुठ्ठीगंज क्षेत्रान्तर्गत गऊघाट के रानी पुर हाता के पास वैभव द्विवेदी ने अपने दोस्त सनोज शर्मा की गोबर हटाने वाली फड़वी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी वैभव द्वि…

प्रयागराज में दोस्त को पीटकर मार डाला: शराब पीते वक्त किसी बात को लेकर हुआ विवाद, फिर युवक ने फड़वी उठाया और दोस्त को पीटकर मार डाला
प्रयागराज में दोस्त को पीटकर मार डाला: शराब पीते वक्त किसी बात को लेकर हुआ विवाद, फिर युवक ने फड़वी उठाया और दोस्त को पीटकर मार डाला | फ़ोटो: TVL News

प्रयागराज : प्रयागराज के थाना मुठ्ठीगंज क्षेत्रान्तर्गत गऊघाट के रानी पुर हाता के पास वैभव द्विवेदी ने अपने दोस्त सनोज शर्मा की गोबर हटाने वाली फड़वी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।  पुलिस ने आरोपी वैभव द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित ने नशे में खून करने का गुनाह कुबूल लिया है। सनोज व वैभव दोनों दोस्त थे। 



कल शाम अतरसुईया का रहने वाला सनोज वैभव के घर पहुंचा था| इसके बाद दोनों राम में ही शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हुई। देखते-देखते दोनों में हाथापाई शुरू हो गई। वैभव ने पास में रखे फावड़े से सनोज के सिर व चेहरे पर कई वार किया, जिससे सनोज की मौके पर मौत हो गई है। वैभव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



सनोज कुमार शर्मा अतरसुइया थाना क्षेत्र के चाचर नाला के पास अपने परिवार साथ रहता था। बताया जाता है कि बुधवार रात वह बलुवाघाट निवासी अपने साथी वैभव द्विवेदी के घर पर आया था। दोनों लोग साथ में शराब का नशा कर रहे थे। इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसी बीच तैश में आए वैभव ने फड़वी से सनोज पर हमला कर दिया। सनोज की मौके पर ही मौत हो गई।



थाना मुठ्ठीगंज क्षेत्रान्तर्गत गऊघाट मे हुई घटना के सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया,' यह घटना रात की है| सनोज शर्मा व नानू द्विवेदी उर्फ़ वैभव द्विवेदी दोनों आपस में बहुत अच्छे दोस्त थे। दोनों शाम को एक साथ घर से निकले थे| शराब के नशे में वैभव ने गोबर हटाने वाली फड़वी से सनोज के सिर पर हमला कर दिया। सिर समेत शरीर पर गंभीर चोटों की वजह से सनोज की मौके पर ही मौत हो गई। 



पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया,'घटना की पीछे कोई रंजिश नहीं बताई जा रही है| दोनों आपस में मिलने जुलने वाले अच्छे दोस्त थे| बुधवार रात शराब के नशे में यह घटना हुई है| घटना के बाद वैभव द्विवेदी के पिता ने ही थाने पर सूचना दी है |  घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपित  वैभव द्विवेदी को पकड़ लिया है और पूछताछ कर रही है। इस घटना में मोनू नामक युवक का नाम सामने आ रहा है | मोनू की गिरफ़्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है| तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 23 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।