मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मध्य प्रदेश में परिवर्तन होना निश्चित, भाजपा को हराना सपा का लक्ष्य: अखिलेश यादव

खजुराहो: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज गुरुवार को कहा कि मध्य प्रदेश में परिवर्तन होना निश्चित है। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य मध्य प्रदेश में…

मध्य प्रदेश में परिवर्तन होना निश्चित, भाजपा को हराना सपा का लक्ष्य: अखिलेश यादव
मध्य प्रदेश में परिवर्तन होना निश्चित, भाजपा को हराना सपा का लक्ष्य: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

खजुराहो: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023:  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अखिलेश यादव ने आज गुरुवार को कहा कि मध्य प्रदेश में परिवर्तन होना निश्चित है। समाजवादी पार्टी का लक्ष्य मध्य प्रदेश में भाजपा को हराना है। मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या से समाजवादी नेता निकले हैं। यहां समाजवादियों के लिए बड़ी गुंजाइश है, समाजवादी विचारधारा का भविष्य बहुत बड़ा और अच्छा है। समय-समय पर समाजवादी पार्टी के विधायक मध्य प्रदेश में चुनाव जीतते रहे हैं और जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहे हैं। 



अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन अखिलेश यादव ने मध्य प्रदेश के खजुराहो में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने मध्य प्रदेश में संगठन और नेताओं के साथ बातचीत की है। समाजवादी पार्टी का संगठन जिन क्षेत्रों में मजबूत है और जहां पर हमारे प्रत्याशी जीतने की स्थिति में हैं, वहां पर चुनाव लड़ेंगे। पिछले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी एक सीट जीती और कई स्थानों पर बहुत मजबूती से चुनाव लड़ी लेकिन भाजपा ने साजिश और षडयंत्र के तहत सपा प्रत्याशियों को हरवा दिया।



श्री यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन के साथ है। हम (पीडीए) पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों को एकजुट करके भाजपा को हराने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन को और मजबूत करने का काम कर रही है। केंद्र में 2024 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनना तय है। मध्य प्रदेश में भी भाजपा को हराने और सत्ता परिवर्तन में समाजवादियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। समाजवादी पार्टी को सरकार में आने का मौका मिला तो मध्य प्रदेश में माता बहनों को हर महीने 6 हजार देकर उनकी मदद करेंगे। आदिवासियों को उनका हक और सम्मान दिलाएंगे और घर बनाने के लिए लाख रुपये दिए जाएंगे। समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश में जातीय जनगणना कराकर सभी जातियों को उनका हक और सम्मान दिलाएगी। 



अखिलेष यादव ने कहा कि भाजपा पिछले 20 वर्षों से मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज है लेकिन उसने पिछड़ों को पूरा आरक्षण नहीं दिया।  केंद्र और प्रदेश दोनों जगह लंबे समय से भाजपा की सरकार होने के बावजूद उसने आदिवासियों, पिछड़ों, दलितों, किसानों की उपेक्षा की। भाजपा सरकार ने मध्य प्रदेश में वंचित वर्गों को न हक दिया और न सम्मान दिया। मध्य प्रदेश में महिलाओं, बहन, बेटियों के साथ बहुत ज्यादा अन्याय और अत्याचार हो रहा है, लेकिन भाजपा सरकार उन्हें सुरक्षा नहीं दे पा रही है। एनसीआरबी के आंकड़ों से स्पष्ट है कि भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश महिला अपराधों के मामले में देश में सबसे ऊपर हैं।


अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी मध्य प्रदेश और अन्य राज्यों की विधानसभाओं के चुनाव में महिलाओं को 33 प्रतिशत सीटों पर टिकट क्यों नहीं दे रही है? उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ सपने दिखाती है और धोखा देती है। मध्य प्रदेश में किसान, नौजवान, गरीब सभी वर्ग दुखी हैं।


श्री यादव ने कहा कि भाजपा की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था तबाह हो रही है। नौजवानों के हाथ खाली हैं, उन्हें नौकरी और रोजगार नहीं मिल रहा है। बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, खाने, पीने की चीजें, दवा, इलाज सब महंगा हो गया है, इसके लिए केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। 


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है, उन्हीं के मुनाफे के लिए काम करती है और उन्ही का कर्ज माफ करती है। आज भाजपा की सरकारों से हर वर्ग के लोग दुखी और निराश हैं। मध्य प्रदेश की जनता इस बार बड़े बदलाव के लिए वोट करेगी। अखिलेश ने आज मध्य प्रदेष के राजनगर क्षेत्र में स्थित सिंगरो गांव में एक आदिवासी के आवास पर भोजन किया। घर की महिलाओं ने उत्साह पूर्वक स्वागत कर उन्हें भोजन कराया।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 28 सितंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।