मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

MP Assembly Polls 2023: कांग्रेस ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे पूर्व सीएम कमलनाथ

MP Assembly Elections 2023: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज रविवार को मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची घोषणा की। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज न…

MP Assembly Polls 2023: कांग्रेस ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे पूर्व सीएम कमलनाथ
MP Assembly Polls 2023: कांग्रेस ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे पूर्व सीएम कमलनाथ | फ़ोटो: TVL News

MP Assembly Elections 2023: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने आज रविवार को मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव, 2023 के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची घोषणा की। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने आज नवरात्रि के पहले दिन आगामी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों में से 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है| पहली सूची में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, जितु पटवारी, जयवर्धने सिंह, उमंग सिंघार ,गोविंद सिंह, विपिन वानखेड़े को भी टिकट दिया गया है



कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ेंगे| प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह राघोगढ़ से ही चुनावी मैदान में होंगे। नेता प्रतिपक्ष और मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह भिंड की लहार सीट से चुनाव लड़ेंगे|



 इंदौर-1 से कैलाश विजयवर्गीय के सामने विधायक संजय शुक्ला ताल ठोकेंगे। शुक्ला की यह पारम्परिक सीट है और वर्तमान में वह यहां से विधायक हैं| इंदौर 2 से चिंतामणि चौकसे चिंटू और इंदौर-4 से राजा मधवानी चुनाव मैदान में होंगे। खरगोन से रवि जोशी, झाबुआ से डॉ विक्रांत भूरिया, राऊ से जीतू पटवारी, उज्जैन उत्तर से माया राजेश त्रिवेदी , अजय सिंह राहुल को चुरहट, लक्ष्मण सिंह को चांचौड़ा और मंदसौर से विपिन जैन को टिकट मिला है।


सोनकच्छ सीट से वर्तमान विधायक और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा को मैदान में उतारा गया है।  हाटपीपल्या से कांग्रेस ने राजवीर सिंह बघेल को टिकट दिया है।



मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा,''मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिये कांग्रेस पार्टी के 144 उम्मीदवारों की प्रथम सूची। सभी को प्रचंड जीत की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएँ। “बढ़ाइये हाथ, फिर कमलनाथ”



मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आगे लिखा ,''बीजेपी के नाउम्मीदवारों पर, कांग्रेस के उम्मीदवारों की जीत तय है। पहली सूची से ही पूर्ण बहुमत की सरकार बन रही है। दूसरी सूचियाँ बीजेपी की पराजय के अन्तर को बढ़ाने का काम करेंगी। कर्नाटक में धोया है, मध्यप्रदेश में निचोड़ेंगे, लोकतंत्र के ग़द्दारों को, हम हर्गिज नहीं छोड़ेंगे।




इंदौर-1 से चुनावी मैदान में उतारे जाने पर कांग्रेस नेता संजय शुक्ला ने कहा, "एक तरफ धन बल और गुंडे हैं और दूसरी तरफ समाजसेवी और बेटा है, यह चुनाव बेटे और एक समाजसेवी का है जिसने समाज की सेवा की है..."



बता दें कि सोमवार, 09 अक्टूबर, 2023 को  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है| मध्यप्रदेश में एक ही चरण में  मतदान कराया जाएगा। मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी।



tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 15 अक्टूबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 10 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।