Telangana Assembly Polls 2023: कांग्रेस ने आज नवरात्रि के पहले दिन (रविवार को ) आगामी तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पहली सूची में कांग्रेस सांसद रेवंत रेड्डी, कांग्रेस विधायक दल के नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क, कोटा नीलिमा , टी जीवन रेड्डी , डुडिला श्रीधर और पूर्व मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी को टिकट दिया गया है। तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के सांसद रेवंत रेड्डी कोडंगल से चुनाव लड़ेंगे।
बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के सामने गजवेल निर्वाचन क्षेत्र से थुमकुंटा नरसा रेड्डी को उतारा गया है| कांग्रेस सांसद उत्तम कुमार रेड्डी हुजूरनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। पद्मावती रेड्डी को कोडाद क्षेत्र से मैदान में उतारा गया है|
कुचडी श्रीहरि राव को निर्मल सीट से, एम पारामेश्वर रेड्डी को उप्पल सीट से ,कोलापुर से जुपली कृष्णा राव को टिकट दिया गया है। इनके अलावा, बहादुरपुरा से राजेश कुमार पुलिपाती, गढ़वाल से श्रीमती सरिथा तिरुपथैया, शदनगर से के शानकराइ को टिकट दिया गया है। मैनापल्ली हनुमाथराव, को मल्काजगिरी सीट से और रोहित राव मेडक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
गौरतलब है कि, सोमवार, 09 अक्टूबर, 2023 को तेलंगाना विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है| तेलंगाना में 30 नवंबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी।