मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

MP में कांग्रेस का तूफान, पार्टी जीतेगी 150 सीटें: विदिशा में राहुल गांधी का दावा

MP Assembly polls 2023: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के विदिशा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस ने राहुल गांधी की जनसभा की फोटो शेयर करते सोशल मीडिया X पर लिखा,'' यह…

MP में कांग्रेस का तूफान, पार्टी जीतेगी 150 सीटें: विदिशा में राहुल गांधी का दावा
MP में कांग्रेस का तूफान, पार्टी जीतेगी 150 सीटें: विदिशा में राहुल गांधी का दावा | फ़ोटो: TVL News

MP Assembly polls 2023: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के विदिशा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस ने राहुल गांधी की जनसभा की फोटो शेयर करते सोशल मीडिया X पर लिखा,'' यह जन सैलाब इस बात की बानगी है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का तूफान आने वाला है। मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को करीब 150 सीटें देने जा रही है।



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के विदिशा में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "आप लिख लो मध्य प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को 145 से 150 सीटें देने जा रही है... 



मध्य प्रदेश में चोरी की सरकार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा,''मध्य प्रदेश में चोरी की सरकार है ...| आज से 5 साल पहले आपने कांग्रेस पार्टी की सरकार चुनी थी और फिर प्रधानमंत्री मोदी, शिवराज सिंह चौहान, अमित शाह ने मिलकर विधायकों को खरीदकर मध्य प्रदेश की चुनी हुई सरकार को चोरी किया... भाजपा के नेताओं ने सौदा करके जो आपका निर्णय था उसको कुचलने का काम किया है..."प्रदेश के किसानों, युवाओं, छोटे व्यापारियों के साथ धोखा किया। 



राहुल गांधी ने कहा,''हम मध्य प्रदेश में फिर से किसानों का कर्ज माफ करेंगे| BJP ने कहा था कि कांग्रेस ये नहीं कर पाएगी लेकिन हमने पिछली बार किसानों का कर्ज माफ किया था।



...सारे पैसे BJP के भ्रष्ट मंत्रियों के जेब में चले गए:राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा,''मध्य प्रदेश में आप युवाओं से पूछोगे कि- आप क्या करते हैं? उनका जवाब होता है- कुछ नहीं। मोदी जी कहते हैं कि मध्यप्रदेश में हमने 500 कारखाने खोले हैं, लेकिन मोदी जी द्वारा खोला हुआ एक भी कारखाना नहीं दिखता।  अभी मुझे पता चला कि आपके शहर के विकास के लिए 1,700 करोड़ रुपए भेजे गए, लेकिन आप तक एक रुपया नहीं पहुंचा। सारे पैसे BJP के भ्रष्ट मंत्रियों के जेब में चले गए।



छत्तीसगढ़ में धान के लिए 2800 रुपए/ क्विंटल मिल रहे हैं

राहुल गांधी ने कहा,''छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से हमने कहा कि- BJP ने जितना पैसा जनता से लूटा है, आप उतना पैसा जनता के जेब में डालोगे।  हमने छत्तीसगढ़ में धान का सही दाम देने का वादा किया था। आज वहां धान के लिए 2800 रुपए/ क्विंटल मिल रहे हैं और चुनाव के बाद 3200 रुपए/ क्विंटल मिलेगा।


MP में फिर से कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करेगी कांग्रेस

राहुल गांधी ने कहा,'मैं छत्तीसगढ़ के किसानों से मिला। मैंने उनसे पूछा कि आपकी खेत की क्या कीमत है? किसान ने कहा- मुझे कीमत मालूम करने की जरूरत नहीं, क्योंकि मुझे खेत बेचना ही नहीं है। मुझे धान की सही कीमत मिल रही है। कांग्रेस सरकार ने हमारा कर्ज माफ कर दिया। ऐसे में जमीन क्यों बेचना... इसी तरह सरकार बनने के बाद मध्य प्रदेश में फिर से कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ करेगी। मध्य प्रदेश का किसान और मजदूर मजबूत नहीं है तो इसका मतलब हिंदुस्तान कमजोर है।  हमारा मकसद पैसा गरीबों के जेब में डालने का है।  जबकि BJP का मकसद आपका पैसा अडानी जैसे अरबपतियों और बड़े कांट्रैक्टर्स को देने का हैं।






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 14 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।