विश्व कप सेमीफाइनल-1: विराट कोहली ने ODI में लगाया 'शतकों' का अर्धशतक, सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड
आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल 1: भारत ने मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए। विराट कोहली ने भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच सेमीफइनल मुकाबले में धमाकेदार शतक…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें
विश्व कप सेमीफाइनल-1: विराट कोहली ने ODI में लगाया 'शतकों' का अर्धशतक, सचिन तेंदुलकर का तोड़ा रिकॉर्ड | फ़ोटो: TVL News
आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल 1: भारत ने मुंबई में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए 50 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए। विराट कोहली ने भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच सेमीफइनल मुकाबले में धमाकेदार शतक जड़ कर वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के सबसे ज्यादा 49 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ कर नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया| उन्होंने 279वीं पारी में अपने वनडे करियर का 50वां शतक लगाया। अब वह वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। कोहली ने 113 गेंद में 117 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने नौ चौके और दो छक्के लगाए। कोहली को साउदी ने कॉन्वे के हाथों कैच कराया।
मुंबई के वानखेड़े में हो रहे इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया| भारत ने विराट कोहली के ऐतिहासिक 50वें वनडे शतक और श्रेयस अय्यर के शतक के दम पर आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 398 रनों का लक्ष्य दिया|
भारत की ओर से भारत के लिए सबसे ज्यादा 117 रन विराट कोहली ने बनाए। कोहली 113 गेंद में 117 रन बनाकर आउट हुए| वहीं, श्रेयस अय्यर ने 105 रन की पारी खेली। अय्यर ने 67 गेंद में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में शतकीय पारी खेली| गिल 80 के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हुए| न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 15 नवंबर 2023 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।