मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मध्य प्रदेश: बारिश होने पर राजगढ़ के जिला अस्पताल में बने कोविड की ICU वॉर्ड में झरना फूट पड़ा, मरीजों में अफरा-तफरी, पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने शिवराज को घेरा

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ के जिला अस्पताल में कोविड रोगियों के लिए बनाई गई ICU बिल्डिंग की छत से बारिश का पानी टपकने का मामला सामने आया है। बारिश के चलते स्वास्थ्य विभाग की पूरी पोल खुलकर सामने आ…

मध्य प्रदेश: बारिश होने पर राजगढ़ के जिला अस्पताल में बने कोविड की ICU वॉर्ड में झरना फूट पड़ा, मरीजों में अफरा-तफरी, पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने शिवराज को घेरा
मध्य प्रदेश: बारिश होने पर राजगढ़ के जिला अस्पताल में बने कोविड की ICU वॉर्ड में झरना फूट पड़ा, मरीजों में अफरा-तफरी, पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने शिवराज को घेरा | फ़ोटो: TVL News

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ के जिला अस्पताल में कोविड रोगियों के लिए बनाई गई ICU बिल्डिंग की छत से बारिश का पानी टपकने का मामला सामने आया है। बारिश के चलते स्वास्थ्य विभाग की पूरी पोल खुलकर सामने आ गई है। बारिश के चलते जिला अस्पताल में बने कोविड आईसीयू वार्ड में पानी की धार लग गई। बारिश के कारण कोविड वार्ड में पानी गिरने लगा व मरीजों के बीच में अफरा-तफरी की स्थितिबन गई थी। हालात यह रहे कि जब तक बारिश हुई तब तक कोविड वार्ड में पानी गिरता रहा। ऐसे में मरीज खुद बचने के लिए अपने-अपने स्तर पर प्रयास करते हुए नजर आए।



सीएमएचओ राजगढ़ ने बताया, "मेरी जानकारी में आया है। मैं और जानकारी प्राप्त कर रहा हूं। जांच के बाद पता चलेगा कि किसकी गलती है।"



मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने CM शिवराज पर निशाना साधा है| उन्होंने VIDEO शेयर करते लिखा,''राजगढ़ ज़िला अस्पताल के कोविड वॉर्ड की पहले पानी में यह स्थिति हो गई। शिवराज जी आपने कौन से ठेकेदार से यह कार्य कराया था? मुझे बताया गया है पूरे प्रदेश में कोविड वॉर्ड बनाने का ठेका एक ही व्यक्ति को दिया गया था। क्या यह सही है? आपदा में भ्रष्टाचार का अवसर भाजपा नहीं छोड़ती। दिग्विजय सिंह ने कहा,''शिवराज जी तत्काल इस वॉर्ड की सही तरीक़े से मरम्मत कराइए और जो भी ज़िम्मेदार है उसके ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई करिए।




उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए हाल ही में खजूर वाले वार्ड की पुरानी बिल्डिंग में कोविड आईसीयू वार्ड बनवाकर तैयार किया गया था। कोविड के समय मरीजों को दिक्कत न आए व उनका उपचार बेहतर तरीके से हो सके इसके लिए यह वार्ड लाखो रुपये खर्च करते हुए पुराने भवन में ही तैयार किया गया था।



जिला अस्पताल में पिछले एक वर्ष में इस दिशा में काम करते हुए 80 लाख रुपये खर्च करके उक्त वार्ड तैयार किया गया था। इस वार्ड में फिलहाल 29 बेड लगे हुए हैं ओर सभी पलंगों पर मरीज मौजूद हैं। मरीजों के लिए जिला अस्पताल में यह सबसे महत्वपूर्ण वार्ड है, लेकिन बारिश के चलते उक्त वार्ड की पोल खुल गई ओर 80 लाख खर्च करने के बावजूद पानी-पानी हो गया पूरा वार्ड।







tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 17 मई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।