मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

भारत-पाकिस्तान नहीं बल्कि आमिर खान-किरण राव जैसा है रिश्ता: भाजपा के साथ वापसी की अटकलों पर बोली शिवसेना

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के एक बार फिर साथ आने की अटकलों के बीच शिवसेना के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. एएनआई से उन्होंने अपने और बीजेपी के रिश्ते की तुलना आमिर और किरण राव…

भारत-पाकिस्तान नहीं बल्कि आमिर खान-किरण राव जैसा है रिश्ता: भाजपा के साथ वापसी की अटकलों पर बोली शिवसेना
भारत-पाकिस्तान नहीं बल्कि आमिर खान-किरण राव जैसा है रिश्ता: भाजपा के साथ वापसी की अटकलों पर बोली शिवसेना | फ़ोटो: TVL News

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के एक बार फिर साथ आने की अटकलों के बीच शिवसेना के नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है. एएनआई से उन्होंने अपने और बीजेपी के रिश्ते की तुलना आमिर और किरण राव से की है| दरअसल देवेंद्र फडणवीस ने बयान दिया था हमारे बीच दुश्मनी नहीं है, शिवसेना से कुछ मतभेद हो सकते हैं लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं| इस पर संजय राउत से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम भारत-पाकिस्तान नहीं हैं| आमिर खान और किरण राव को देखिए, यह उस तरह का रिश्ता है| हमारे (शिवसेना-बीजेपी) राजनीतिक रास्ते अलग हैं, लेकिन दोस्ती हमेशा बरकरार रहेगी|



गौरतलब है कि,''शिवसेना के साथ बीजेपी के गठबंधन की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर,'देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि,''उनकी पार्टी और पूर्व सहयोगी शिवसेना दुश्मन नहीं हैं, हालांकि उनके बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद हैं और कहा कि राजनीति में कोई 'किंतु-परंतु'' नहीं होता। 



बीजेपी के नेता देवेंद्र फडणवीस के 'हम दुश्मन नहीं' वाले बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि,''हम भारत-पाकिस्तान नहीं हैं। आमिर खान और किरण राव को देखिए, यह उनके जैसा है। हमारे (शिवसेना, बीजेपी) राजनीतिक तरीके अलग हैं लेकिन दोस्ती बरकरार रहेगी|



महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा था कि,''राजनीति में अगर-मगर नहीं होते। शिवसेना से कुछ मतभेद हो सकते हैं लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं| मुंबई में शिवसेना के साथ बीजेपी के गठबंधन की संभावनाओं के बारे में पूछे जाने पर,'फडणवीस ने जवाब देते हुए कहा कि स्थिति को देखते हुए उचित निर्णय लिया जाएगा| शिवसेना से कुछ मतभेद हो सकते हैं लेकिन हम दुश्मन नहीं हैं|




यह पूछे जाने पर कि क्या दो पूर्व सहयोगियों के फिर से एक साथ आने की संभावना है, फडणवीस ने कहा कि स्थिति के आधार पर ''उचित निर्णय किया जाएगा।'' फडणवीस के जवाब से सियासी गलियारों में उन अटकलों में तेजी आई है, जिनमें कहा जा रहा है कि दोनों पार्टियां एक बार फिर साथ आ सकती हैं। पिछले कुछ समय में इस तरह के कई संकेत मिल चुके हैं।




गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी हालिया बैठक और भाजपा और शिवसेना के फिर से एक साथ आने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा, ''राजनीति में कोई 'किंतु परंतु' नहीं होता है। परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लिए जाते हैं।''देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ''भाजपा और शिवसेना दुश्मन नहीं हैं, हालांकि मतभेद हैं। स्थिति के अनुसार उचित निर्णय लिया जाएगा।'' 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 5 जुलाई 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।