गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पुलिस ने फर्जी अभिलेखो से शिक्षक की नौकरी पाने वाले 02 जालसाजों को किया गिरफ्तार। फर्जी अभिलेख लगाकर नौकरी करने वाले दो शिक्षकों को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीईओ परसपुर ने शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा कराया था।
परसपुर के प्राइमरी स्कूल चंगेरी में तैनात रहे शिक्षक श्रीधर व प्राइमरी स्कूल बनुआ में तैनात रहे शिक्षक श्रीराम का शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था। इस पर तत्कालीन बीएसए ने इन शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया था।
खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार मौर्य ने बीते तीन अप्रैल थाने में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा कराया था। मुकदमा होने के तीन माह बाद भी पुलिस इनको गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। एसपी ने जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम गोरखपुर जिला गई। थाना कैंट के रानीडीहा गांव निवासी श्रीराम यादव व हरदोई जिले के थाना मल्लाव बेरियानजीरपुर निवासी श्रीधर को गिरफ्तार कर लिया।
दिनांक 03.04.2021 को थाना उमरीबेगमगंज के अन्तर्गत खण्ड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार मौर्या ने कूटरचित/फर्जी अभिलेखो के माध्यम से शिक्षक बनकर नौकरी प्राप्त करने वाले 02 जालसाजो के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया था। मामले के संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज को तत्काल इन जालसाज अपराधियो की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिये थे। परन्तु अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तरबगंज के नेतृत्व में टीमें बनाकर लगायी गयी थी। सर्विलांस टीम को भी अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया था।
पुलिस अधीक्षक के दिये गए निर्देश के अनुक्रम में आज दिनांक 05. 07.2021 को थाना उमरीबेगमगंज पुलिस टीम ने दोनो जालसाज अभियुक्तों जिनमें अभियुक्त श्रीधर को खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परसपुर के पास से व अभियुक्त श्रीराम यादव को बेलसर टैक्सी स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उक्त दोनो अभियुक्तो ने कूटरचित व फर्जी दस्तावेज के माध्यम से शिक्षक की नौकरी प्राप्त की थी।
गिरफ्तार फर्जी शिक्षक
1. श्रीधर पुत्र बांकेलाल निवासी धनसिंह पुरवा पो0 बैरिया नजीरप जनपद हरदोई।
2. श्रीराम यादव पुत्र अशर्फी यादव निवासी रानीडीहा थाना गोरखपुर। ।