मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का होली गीत 'होलिया में अइता रजऊ' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

भोजपुरी की टॉप मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने होली से पहले ही होली का हुड़दंग मचा दिया है और इन दिनों वह सबको होली के रंगों से सराबोर कर रही हैं। वह एक से बढ़कर एक होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड…

माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का होली गीत 'होलिया में अइता रजऊ' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
माही श्रीवास्तव और गोल्डी यादव का होली गीत 'होलिया में अइता रजऊ' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज | फ़ोटो: TVL News


भोजपुरी की टॉप मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने होली से पहले ही होली का हुड़दंग मचा दिया है और इन दिनों वह सबको होली के रंगों से सराबोर कर रही हैं। वह एक से बढ़कर एक होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से लेकर आती रहती हैं। इसी कड़ी में धमाकेदार माही श्रीवास्तव अपनी कातिल अदा के साथ नया होली गीत 'होलिया में अइता रजऊ' लेकर आईं हैं। जिसमें पॉपुलर सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी आवाज से श्रोताओं मन मोह रही हैं। यह होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

इसके वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का पति होली में परदेस में है, मगर वह पति के साथ जीभर कर होली खेलना चाहती है। वह फोन कॉल पर अपने हसबैंड से कहती है कि...


'होलिया में रजऊ चलि अइता घरे, चलि अइता घरे रजऊ चलि अइता घरे, संघवा में रंगवा खेले के मन करे, 'होलिया में ए रजऊ चलि अइता घरे...'


इस गाने को लेकर माही श्रीवास्तव ने कहा कि 'होली का त्यौहार सभी त्यौहारों से एकदम अलग और मस्ती वाला होता है। फगुआ का मौसम बहुत ही आनंदमय होता है। मेरे जैसे बहुत से लोगों को साल भर होली का इंतजार रहता होगा। मैं खुशनसीब हूँ कि मैं जब जब होली गीतों की शूटिंग करती हूं, तब तब मैं जीभर कर होली का लुत्फ उठाती हूँ। इस गाने में भी मैंने खूब मस्ती और डांस किया है, जोकि गाने में नेचुरल दिख रहा है। इस गाने को प्यार आशीर्वाद देने के लिए सभी ऑडियंस को दिल से थैंक्यू कहती हूँ।'

सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि 'यह होली गीत मैंने होली की मस्ती के साथ गाया है। इस गाने को सुनकर श्रोताओं का मिजाज मस्त हो रहा है। इस गाने को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसके लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूं।'


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत 'होलिया में अइता रजऊ' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने शानदार अदायगी करके बिजली गिरा रही हैं। इस गाने को गीतकार शुभदयाल ने लिखा है, जबकि संगीतकार विनय विनायक ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर गोल्डी जायसवाल, डीओपी राजन वर्मा, कोरियोग्राफर सनी सोनकर, एडिटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

भोजपुरी की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 6 मार्च 2025 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।