मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

समाजवादी पार्टी बड़े अंतर से मैनपुरी का लोकसभा उपचुनाव जीतेगी, बीजेपी ने विकास के लिए कुछ नहीं किया: अखिलेश यादव

मैनपुरी: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ,''मैनपुरी में समाजवादी पार्टी चुनाव जीतने जा रही है। जब भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ता है तो वे हम पर झूठे आरोप लगाते हैं। उम…

समाजवादी पार्टी बड़े अंतर से मैनपुरी का लोकसभा उपचुनाव जीतेगी, बीजेपी ने विकास के लिए कुछ नहीं किया: अखिलेश यादव
समाजवादी पार्टी बड़े अंतर से मैनपुरी का लोकसभा उपचुनाव जीतेगी, बीजेपी ने विकास के लिए कुछ नहीं किया: अखिलेश यादव | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी:  मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि ,''मैनपुरी में समाजवादी पार्टी चुनाव जीतने जा रही है। जब भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ता है तो वे हम पर झूठे आरोप लगाते हैं। उम्मीद है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव कराना सुनिश्चित करेगा। बीजेपी ने मैनपुरी के विकास के लिए कुछ नहीं किया|



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज चुनाव प्रचार के अन्तिम दिन मैनपुरी लोकसभा के भोगांव के अलीपुर खेड़ा में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। अखिलेश यादव ने उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिम्पल यादव को भारी मतों से चुनाव जिताने की अपील की। 



अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी बड़े अन्तर से मैनपुरी का लोकसभा चुनाव जीतेगी। उन्होंने कहा कि नेताजी मैनपुरी से लोकसभा चुनाव जीतकर ऊंचाईयों पर पहुंचे। नेताजी ने गांवों, गरीबों, किसानों के लिए काम किया। पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर नेताजी ने किसानों का 10 हजार रुपये तक का कर्ज माफ किया। प्रदेश में पहली बार किसानों का कर्ज माफ हुआ था। नेताजी ने चुंगी व्यवस्था खत्म की। चुंगी व्यवस्था से किसानों, व्यापारियों को प्रताड़ित, अपमानित होना पड़ता था। नेताजी ने हमेशा के लिए चुंगी खत्म कर दी। रक्षा मंत्री बनने पर नेताजी ने शहीद जवानों को सम्मान दिलाया। शहीद जवानों का पार्थिव शरीर उनके घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की। राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार की व्यवस्था थी।


  

नेताजी ने ऐतिहासिक फैसले लिए। सुखोई विमान खरीदने जब रूस गए तो धोती कुर्ते में अपनी वेश-भूषा में गए। रूस के राष्ट्रपति ने प्रोटोकाल तोड़ नेताजी का स्वागत किया। नेताजी ने हमेशा अपने गांव-गरीब के लिए संघर्ष कि???ा। देष के सबसे अच्छे एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के समय नेताजी ने कहा 24 महीने में बनाओ तब शिलान्यास करेंगे। समाजवादी सरकार ने 22 महीने में सड़क बनाने का काम किया। नेताजी शिलान्यास के समय ही उद्घाटन की तारीख तय कर देते थे। नेताजी ने उल्लेखनीय काम किए, महत्वपूर्ण फैसले लिए, नेताजी ने पूरा जीवन संघर्ष किया। देश की राजनीति को बदल दिया। गांव, गरीब, किसानों को राजनीति के केन्द्र में लाए।


हम लोग जब सरकार में आए तो नौजवानों के लिए लैपटाप बांटा, सड़कें बनायी, अस्पताल बनाएं, समाजवादी सरकार में बांटा गया लैपटाप आज भी चल रहा है।



समाजवादी सरकार में 108 एम्बुलेंस चलाई गई। गरीबों और मरीजों के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। भाजपा सरकार ने एम्बुलेंस सेवा बर्बाद कर दिया। गरीबों को पुलिस की मदद आसानी से मिले इसके लिए डायल 100 सेवा शुरू की। यह व्यवस्था हम अमेरिका से लाए थे। भाजपा सरकार ने डायल 100 को 112 कर पुलिस का कबाड़ा कर दिया। 


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने डीजल-पेट्रोल, गैस सिलेण्डर सब महंगा कर दिया। नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। ये जो अग्निवीर योजना है, यह अस्थायी नौकरी है। इसमें नौजवानों को चार साल बाद घर भेज दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी इसके पक्ष में नहीं है। समाजवादी पार्टी सेना में नौजवानों के लिए पहले की तरह स्थायी नौकरी की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, चरम पर है। यह सरकार गरीबों, किसानों, नौजवानों की नहीं है। यह सभी सरकारी संस्थाओं का निजीकरण कर रही है। भाजपा देश को जिस रास्ते पर ले जा रही है वह ठीक नहीं है।


अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों को डीएपी नहीं मिल रही है। मुख्यमंत्री जी किसानों को खाद और डीएपी की कमी के बारे में नहीं बता रहे है। धान खरीद नहीं हो रही है। सरकार किसानों, गरीबों को बिजली का बढ़ा बिल भेजती है। बिल देखकर गरीबों को करंट लगता है। इस सरकार ने बिजली उत्पादन बढ़ाने के लिए कोई काम नहीं किया। 


अखिलेश यादव ने कहा कि भोगांव की धरती क्रांतिकारियों और महापुरूषों की धरती है। यहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। यहां के पंडित गेदालाल दीक्षित समेत, नवमी लाल पाण्डेय, राम प्रसाद बिस्मिल अन्य स्वतंत्रता सेनानियों का बहुत बड़ा योगदान था। समाजवादी लोग भोगांव के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। जनसभा को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, पूर्व मंत्रीगण लालजी वर्मा एवं रामअचल राजभर एवं मैनपुरी के जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले समेत अन्य नेता मौजूद रहे।




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 3 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।