मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

झूठे दावों और सरकारी कुनीतियों से अन्नदाता दुःखी, बेहाल और परेशान: अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में यदि कोई सर्वाधिक उत्पीड़न का शिकार है तो वह अन्नदाता किसान है। झूठे दावों और सरकारी कुनीतियों से वह दुःखी, बेहाल और पर…

झूठे दावों और सरकारी कुनीतियों से अन्नदाता दुःखी, बेहाल और परेशान: अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना
झूठे दावों और सरकारी कुनीतियों से अन्नदाता दुःखी, बेहाल और परेशान: अखिलेश यादव ने भाजपा पर साधा निशाना | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में यदि कोई सर्वाधिक उत्पीड़न का शिकार है तो वह अन्नदाता किसान है। झूठे दावों और सरकारी कुनीतियों से वह दुःखी, बेहाल और परेशान है। भाजपा सरकार ने किसानों के साथ किए सभी वादे भुला दिए हैं। महंगाई और भ्रष्टाचार के चलते वह अपनी जिंदगी से ही निराश हो चला है।


अखिलेश यादव ने कहा कि,''चुनाव से पहले किसान को सम्मान निधि के नाम पर जो धनराशि उसके खाते में भेजी गई, अब उसकी बाकायदा वसूली शुरू हो गई है। खुद प्रधानमंत्री जी ने सन् 2022 तक किसान की आय दुगनी करने का वादा किया था अब पूछने पर कहा जाता है यह आश्वासन कब दिया गया था? फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद के मामले में भी किसान को धोखा मिला है। गन्ना किसानों को बकाया अदा करने के नाम पर भी ठगा जा रहा है।


उन्होंने कहा,''अन्ना पशु किसान की जान भी ले रहे हैं और फसल भी बर्बाद कर रहें हैं, मुख्यमंत्री जी के पास इसका कोई समाधान नहीं सिर्फ बयानों की राहत है। कन्नौज के ताल ग्राम में किसानों को इस सर्दी में भी रात-रात भर जागकर फसलों की रखवाली करनी पड़ती है। झुंड के झुंड अन्ना मवेशी किसानों के खेतों को घूम-घूम कर चर रहे और किसान की फसल को बर्बाद कर रहे है।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा,''प्रतापगढ़ में फसल बचाने के लिए खेत पर बांस बल्ली लगाते समय बांस के ऊपर से गुजरे हाई टेंशन तार के छू जाने के कारण बिजली करंट से झुलस कर किसान की मौत हो गई। आखिर मुख्यमंत्री जी बताएं इस मौत के लिए कौन जिम्मेदार है?

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।