मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मायावती बोलीं- SP और BJP मिले हुए, तो अखिलेश ने कहा- BJP के इशारे पर काम कर रही BSP

मैनपुरी: मैनपुरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, ''बहुजन समाज पार्टी (BSP) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इशारे पर काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोग समाजवादी पार्टी से घबरा गए हैं कि…

मायावती बोलीं- SP और BJP मिले हुए, तो अखिलेश ने कहा- BJP के इशारे पर काम कर रही BSP
मायावती बोलीं- SP और BJP मिले हुए, तो अखिलेश ने कहा- BJP के इशारे पर काम कर रही BSP | फ़ोटो: TVL News

 मैनपुरी: मैनपुरी में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, ''बहुजन समाज पार्टी (BSP) भारतीय जनता पार्टी (BJP) के इशारे पर काम कर रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के लोग समाजवादी पार्टी से घबरा गए हैं कि जनता समाजवादी पार्टी को समर्थन दे रही है| मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद  सपा प्रमुख अखिलेश यादव और डिंपल यादव आज रविवार को मैनपुरी पहुंचे| अखिलेश यादव एवं मैनपुरी से नवनिर्वाचित सांसद मा. डिंपल यादव ने किशनी में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।



सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि, ''हमारा लक्ष्य BJP को उत्तर प्रदेश से हटाना है क्योंकि उत्तर प्रदेश से ही इन्हें दिल्ली का रास्ता मिला था और यहां की जनता ही इनको रोकेगी। बहुजन समाज पार्टी BJP के इशारे पर काम कर रही है। BJP के लोग सपा से घबरा गए हैं कि जनता सपा को समर्थन दे रही है|



उत्तर प्रदेश में हुए उपचुनावों के नतीजों को लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सवाल खड़े किए हैं। मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत और आज़म ख़ान की रामपुर सीट पर पार्टी की हार को लेकर मायावती ने सपा व भाजपा की अन्दरुनी मिलीभगत बताया है| 



रामपुर विधानसभा उपचुनाव में ‘योजनाबद्ध तरीके से कम मतदान’ करवाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मायावती ने रविवार को कहा कि, ''मैनपुरी में सपा की जीत हुई किन्तु आज़म ख़ान की ख़ास सीट पर सपा की पहली बार हार हुई| यह सब सपा व भाजपा की अन्दरुनी मिलीभगत का ही परिणाम है|


मायावती ने कहा कि, ''यूपी के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में सपा की हुई जीत किन्तु रामपुर विधानसभा उपचुनाव में श्री आज़म ख़ान की ख़ास सीट पर योजनाबद्ध कम वोटिंग करवा कर सपा की पहली बार हुई हार पर यह चर्चा काफी गर्म है कि कहीं यह सब सपा व भाजपा की अन्दरुनी मिलीभगत का ही परिणाम तो नहीं?


मायावती ने कहा कि, ''इस बारे में ख़ासकर मुस्लिम समाज को काफी चिन्तन करने व समझने की भी ज़रूरत है ताकि आगे होने वाले चुनावों में धोखा खाने से बचा जा सके। खतौली विधानसभा की सीट पर भाजपा की हुई हार को भी लेकर वहाँ काफी सन्देह बना हुआ है, यह भी सोचने की बात है।









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 11 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।