मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

हमारे चाचा राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं, मुख्यमंत्री को ऐसा झूला झुलाएंगे कि रोने लगेंगे: योगी के 'पेंडुलम' वाले बयान पर बोले अखिलेश

मैनपुरी: Mainpuri LS Bypoll 2022: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर सपा और बीजेपी के बीच जुबानी जंग काफी तेज हो चुकी है| दोनों दलों के नेता एक दूसरे को पर एक से एक व्यंग्य बाण चला रहे हैं| मंगलवार को सम…

हमारे चाचा राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं, मुख्यमंत्री को ऐसा झूला झुलाएंगे कि रोने लगेंगे: योगी के 'पेंडुलम' वाले बयान पर बोले अखिलेश
हमारे चाचा राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं, मुख्यमंत्री को ऐसा झूला झुलाएंगे कि रोने लगेंगे: योगी के 'पेंडुलम' वाले बयान पर बोले अखिलेश | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी: Mainpuri LS Bypoll 2022: मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव को लेकर सपा और बीजेपी के बीच जुबानी जंग काफी तेज हो चुकी है| दोनों दलों के नेता एक दूसरे को पर एक से एक व्यंग्य बाण चला रहे हैं| मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैनपुरी की एक जनसभा में सीएम योगी को निशाने पर लिया|



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “चाचा की 'स्थिति' पेंडुलम जैसी हैं..” वाले बयान पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि “हमारे चाचा राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ऐसा झूला झुलाएंगे कि रोने लगेंगे।



अखिलेश यादव ने कहा कि “, मुख्यमंत्री हमारे चाचा को कह कर गए कि वो पेंडुलम की तरह हैं और फुटबॉल की तरह इधर-उधर हैं| वह जानते नहीं हैं कि हमारे चाचा ऐसा झूला झुलाएंगे उन्हें कि वे रोने लगेंगे, क्योंकि कोई पेंडुलम न जाने तो सबसे अच्छा उदाहरण झूला ही है| आपको पता होगा कि...गांव देहात के लोगों को...कभी कभी जब कोई पुराना आदमी किसी नए बच्चे को झूले पर बैठा कर झुलाता है, तो कैसे बच्चा रोता है|



अखिलेश यादव ने कहा कि “, नेताजी तो थे ही पुराने राजनीति में, लेकिन चाचा भी हमारे राजनीति में पुराने खिलाड़ी हैं|


“ ...खुद फिजिक्स पढ़ी 'नहीं' और हम लोगों को पेंडुलम सिखा रहे ”: योगी के बयान पर अखिलेश का पलटवार 


समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव की सुरक्षा घटाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि, “शिवपाल सिंह यादव जी की सुरक्षा श्रेणी को कम करना आपत्तिजनक है।  उन्होंने आगे कहा कि, “साथ ही ये भी कहना है कि पेंडुलम समय के गतिमान होने का प्रतीक है और वो सबके समय को बदलने का संकेत भी देता है और ये भी कहता है कि ऐसा कुछ भी स्थिर नहीं है जिस पर अहंकार किया जाए।



अधिकारी चुनाव लड़ रहे, किसानों को खाद नहीं मिल रहा : अखिलेश यादव 


बता दें कि “ सीएम योगी सोमवार को मैनपुरी के करहल में एक चुनावी जनसभा करने पहुंचे थे| यहां उन्होंने शिवपाल यादव की तुलना पेंडुलम और फुटबॉल से की थी| सीएम योगी ने कहा था, ' चाचा शिवपाल की स्थिति पेंडुलम जैसी हो गई है। बेचारे को पिछली बार कितना बेइज्जत करके भेजा था, कुर्सी तक नहीं मिली, कर्सी के हैंडल पर बैठना पड़ा था। जीवन में पेंडुलम कभी नहीं बनना चाहिए। पेंडुलम का कोई लक्ष्य नहीं होता है|’ 


“बीजेपी से यही उम्मीद थी...”: सुरक्षा में कटौती होने पर बोले शिवपाल यादव 


“चाचा की 'स्थिति' पेंडुलम जैसी..”: शिवपाल यादव पर योगी का निशाना






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।