मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मैनपुरी उपचुनाव: भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे अधिकारी- डिंपल यादव

मैनपुरी: Mainpuri LS Bypoll 2022: समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने मंगलवार को जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं को सम्बोधित करते कहा कि यह चुनाव नेताजी का चुनाव है। 5 दिसम्बर 2022 को ईवीएम में सम…

मैनपुरी उपचुनाव: भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे अधिकारी- डिंपल यादव
मैनपुरी उपचुनाव: भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे अधिकारी- डिंपल यादव | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी: Mainpuri LS Bypoll 2022: समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने मंगलवार को जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं को सम्बोधित करते कहा कि यह चुनाव नेताजी का चुनाव है। 5 दिसम्बर 2022 को ईवीएम में समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह साइकिल वाले बटन को दबाकर नेताजी को सच्ची श्रद्धांजलि और सम्मान देना है। समाजवादी युवा एवं नेता चार और पांच दिसम्बर को अपने घरों में न सोएं। चुपचाप जाकर वोट डालें। छह दिसम्बर को प्रशासन यहां से गायब हो जाएगा।


डिम्पल यादव ने कैरावली, कुचेला, रठेरा, डबरा, नगला मनू, कांकन, डाडी, लहरा एमनीपुर (नगला नया), नगला जंगी में मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताजी आपके सभी के दिलों में बसते हैं। उन्होंने कहा कि नेताजी के आदर्शों और विचारों पर चलकर मैनपुरी के विकास को आगे बढ़ाएंगे।


डिम्पल यादव ने कहा कि मैनपुरी नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि रही है। समाजवादी पार्टी की सरकार ने इस क्षेत्र में बहुत काम किया है। नेताजी को यहां के लोगों ने हमेशा सम्मान दिया है। मैनपुरी के नौजवान, बुजुर्ग तथा महिलाएं नेताजी को कभी नहीं भूलेंगे।


डिम्पल यादव ने कहा कि भाजपा के दबाव में मैनपुरी जिला प्रशासन समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें दर्जकर उन्हें जेल भेजकर उनका उत्पीड़न कर रहा है। सरकार के अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार ने मैनपुरी में कोई काम नहीं किया है। भाजपा सरकार जनविरोधी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर है। जनता को भटकाने के लिए सरकार और भाजपा झूठे वादे कर रही है। जनता भाजपा को भली भांति जानती है। भाजपाई चुनाव के बाद दिखाई नहीं देंगे।


डिम्पल यादव ने कहा कि नेताजी ने कभी भेदभाव की राजनीति नहीं की। उन्होंने सबको साथ लेकर मैनपुरी का विकास किया। मैनपुरी का विकास नेताजी की देन है। मैनपुरी समाजवादियों का घर है। मैनपुरी के मतदाताओं को भाजपा भटका नहीं सकती। मैनपुरी के मतदाताओं ने भारी मतो से विजयी बनाने का मन बना लिया है।      


    

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।