मैनपुरी: साइबर सेल ने ऑनलाइन फ्रॉड से उड़ाए 29990 ₹ की रकम करवाई वापस
मैनपुरी: आये दिन साइबर अपराधियों द्वारा आम जनता को भ्रमित कर उनके बैंक खातों से केडिट कार्ड, आदि से जुड़ी गोपनीय जानकारी अर्जित कर फोन-पे व अन्य यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी की जा रही है। जिस के सन्द…
TBy tvlnews2 मिनट पढ़ें5 बार पढ़ा गया
मैनपुरी: साइबर सेल ने ऑनलाइन फ्रॉड से उड़ाए 29990 ₹ की रकम करवाई वापस | फ़ोटो: TVL News
मैनपुरी: आये दिन साइबर अपराधियों द्वारा आम जनता को भ्रमित कर उनके बैंक खातों से केडिट कार्ड, आदि से जुड़ी गोपनीय जानकारी अर्जित कर फोन-पे व अन्य यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी की जा रही है। जिस के सन्दर्भ में पुलिस अधीक्षक मैनपुरी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी भौगांव/साइबर सेल चन्द्रकेश सिंह के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा आम जनता को जागरूक करने हेतु अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थिति होकर आवेदक श्री अरविन्द सिंह पुत्र हरिवंश नि0 ग्राम व पो0 मुडई जनपद मैनपुरी ने प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा आवेदक के पास फोन कर अपने आप को आवेदक का रिस्तेतार बताकर आवेदक से कहा कि में आपके खाते में फोन-पे के माध्यम से 29,990 रूपये डाल रहा हूँ, परन्तु मेरे खाते में रूपये आने की बजाय रूपये खाते से फोन-पे के माध्यम से 29990 रूपये धोखाधडी कर निकासी हो गयी, कुछ देर बाद आवेदक को ज्ञात हुआ कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके साथ आनलाइन धाखाधडी की गयी है।
16 पुलिस अधीक्षक मैनपुरी द्वारा पीड़ित की शिकायत पर धनराशि को वापस कराने व आवश्यक कार्यवाही हेतु साइबर सेल को निर्देशित किया गया। साइबर सेल मैनपुरी द्वारा उक्त घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये प्राप्त सूचनाओं के आधार पर तकनीकि विश्लेषण कर ज्ञात हुआ कि अज्ञात साइबर फाड द्वारा आवेदक के खाते से निकासी किये गये रूपये मोवीक्विक वॉलट के माध्यम से आनलाइन खरीदारी की गयी है, साइबर सेल द्वारा मोविक्विक वॉलट से समन्वय स्थापित कर अथक प्रयास के बाद पीडित/आवेदक की ठगी हुई पूर्ण धनराशि 29990 रूपये को आवेदक/पीड़ित के खाता में वापस करायी गयी। पीड़ित द्वारा अपनी धनराशि वापस होने पर खुशी जाहिर की गयी व साइबर सेल मैनपुरी की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 20 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।