मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

भाजपा सबसे भ्रष्ट पार्टी है: डिम्पल यादव

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी की सांसद और मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डिम्पल यादव ने मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए एक-एक वोट समाजवादी पार्टी इंडिया गठबं…

भाजपा सबसे भ्रष्ट पार्टी है: डिम्पल यादव
भाजपा सबसे भ्रष्ट पार्टी है: डिम्पल यादव | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी: समाजवादी पार्टी की सांसद और मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी डिम्पल यादव ने मैनपुरी संसदीय क्षेत्र के मतदाताओं से संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए एक-एक वोट समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन को देने की अपील की है। 



डिम्पल यादव ने कहा है कि यह लोकसभा का चुनाव देश की दिशा और दशा तय करेगा। भाजपा सबसे भ्रष्ट पार्टी है। इसने बहुत भ्रष्टाचार किया है। संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग कर चंदे की वसूली की। कोरोना वैक्सीन बनाने वाली कम्पनी से भी वसूली की है। ये चंदे की लूट करने वाले लोग है। भाजपा सरकार ने दबाव डालकर सरकारी कर्मचारियों और लोगों को वैक्सीन लगवाई लेकिन उसके साइड इफेक्ट के बारे में कुछ नहीं बताया गया था। जो वैक्सीन नहीं लगवा रहा था उसे दफ्तरों और अन्य सार्वजनिक जगहों पर प्रतिबन्धित कर दिया गया था। अब कोरोना की वैक्सीन को लेकर जो रिपोर्ट आयी है वह बेहद गंभीर है।     




 डिम्पल यादव ने कहा कि यह लोकसभा का चुनाव दो राजनीतिक विचारधाराओं के बीच है। इस चुनाव में एक ओर भाजपा है जो कि गरीबों का हक सम्मान और आरक्षण छीन रही है। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन है जो कि गरीबों, महिलाओं, छात्र-नौजवानों, व्यापारियों, मजदूरों अल्पसंख्यकों के हक और सम्मान की लड़ाई लड़ रहे है। यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान बचाने है।     



श्रीमती यादव ने मतदाताआंे को आगाह किया कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और महिला विरोधी है। भाजपा संविधान में दी गई आरक्षण व्यवस्था को खत्म करना चाहती है। वह बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर के बनाये संविधान को भी बदलना चाहती है। भाजपा राज में महंगाई, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी बहुत बढ़ी है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी परेशान है। उन्होंने कहा कि मैनपुरी की जनता विकास चाहती है। समाजवादी सरकार में ही यहां विकास कार्य हुए थे। नेताजी का यहां के लोगों से भावनात्मक पारिवारिक रिश्ता रहा है। यही हमारी ताकत है।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 अप्रैल 2024 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।