मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव: शिवपाल की पार्टी PSP का SP में विलय, अब साइकिल का झंडा लगा कर घूमेंगे चाचा, अखिलेश बोले-अब शक्ति दुगनी

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव परिणाम: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने दो लाख अट्ठासी हज़ार चार सौ इकसठ मतों से जीत हासिल की है| सपा प्रत्याशी…

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव: शिवपाल की पार्टी PSP का SP में विलय, अब साइकिल का झंडा लगा कर घूमेंगे चाचा, अखिलेश बोले-अब शक्ति दुगनी
मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव: शिवपाल की पार्टी PSP का SP में विलय, अब साइकिल का झंडा लगा कर घूमेंगे चाचा, अखिलेश बोले-अब शक्ति दुगनी | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव परिणाम:  उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने दो लाख अट्ठासी हज़ार चार सौ इकसठ मतों से जीत हासिल की है| सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को 6,18,120 (छह लाख अठारह हज़ार एक सौ बीस) वोट मिले है जबकि दूसरे नंबर पर रहे  भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्य ने 3,29,659 (तीन लाख उनतीस हज़ार छह सौ उनसठ) वोट हासिल किए| इस बीच समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने सैफई के एक मंदिर में पूजा-अर्चना की। 




शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का समाजवादी पार्टी में विलय हो गया है| PSP प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने इसकी घोषणा कर दी है| समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया (प्रसपा) के प्रमुख और अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव को सपा का झंडा प्रदान किया|



समाजवादी पार्टी के विधायक शिवपाल यादव ने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर अपना इंट्रो भी बदल दिया है और अपनी पहचान समाजवादी पार्टी के नेता के तौर पर बताई है|  शिवपाल सिंह यादव ने कहा,''आज से हम दोनों (PSP और समाजवादी पार्टी) एक हो गए हैं, हम सही समय का इंतज़ार करे थे। आज से हमारी गाड़ी में समाजवादी पार्टी का झंडा लगा रहेगा|




शिवपाल सिंह यादव ने कहा,''यहां (मैनपुरी में) पर सरकार ने जो अधिकारियों को आदेश दिए थे कि कम से कम वोट पड़ने देना है उसे चुनौती की तरह लेते हुए जनता ने नेताजी के आदर्शों और विकास पर जो प्यार देते हुए वोट किया है। इससे सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं|



समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा,'' सपा-प्रसपा के साथ आने से समाजवादी आंदोलन और सौहार्द की सकारात्मक राजनीति की शक्ति दुगनी हो गयी है|






tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।