मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

Himachal Election Results 2022: हिमाचल का “रिवाज” बरकरार, “बदला” राज, कांग्रेस को मिला प्रचंड बहुमत

Himachal Election Results 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज़ की है| बीजेपी ने 25 सीटों पर जीत हासिल की है| निर्दलीय कैडेटों ने 3 सीटों पर जीत हासिल की| हिमाचल प्…

Himachal Election Results 2022: हिमाचल का “रिवाज” बरकरार, “बदला” राज, कांग्रेस को मिला प्रचंड बहुमत
Himachal Election Results 2022: हिमाचल का “रिवाज” बरकरार, “बदला” राज, कांग्रेस को मिला प्रचंड बहुमत | फ़ोटो: TVL News

Himachal Election Results 2022: हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज़ की है| बीजेपी ने 25 सीटों पर जीत हासिल की है|  निर्दलीय कैडेटों ने 3 सीटों पर जीत हासिल की| हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को इस्तीफा सौंप दिया है। जयराम ठाकुर ने कहा, 'मैंने हिमाचल गवर्नर को इस्तीफा सौंप दिया है।



हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। यहां बहुमत का जादुई आंकड़ा 35 है और कांग्रेस ने यह आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस ने 40 सीटों पर जीत दर्ज की है जबकि बीजेपी ने 25 सीटें अपने नाम कीं। तीन सीटों पर निर्दलीय विधायक जीते।



68 सीटों पर कुल 412 उम्मीदवार मैदान में हैं। हिमाचल में हर पांच साल पर सरकार बदलने का रिवाज रहा है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 44 और कांग्रेस ने 21 सीटें जीती थीं। 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 और बीजेपी ने 25 सीटें जीती|



कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,'हम देवभूमि हिमाचल प्रदेश की जनता का हृदय से धन्यवाद करते हैं।  हम हाथ जोड़कर हिमाचल के सभी बहन-भाईयों का कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त करने के लिए अभिनंदन करते हैं। कांग्रेस पार्टी हिमाचल की जनता से किये गये 10 वादे पूरे करने के लिये प्रतिबद्ध हैं।



Himachal Election Results 2022: अपडेट



 ''हिमाचलवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं": हिमाचल प्रदेश कांग्रेस

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर कहा,''हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के लिए समस्त हिमाचलवासियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।   यह जीत आप सब की है। हिमाचल की जनता ने इतिहास रच कर ये सन्देश साफ़ दे दिया है कि यह जीत हिमाचल के विश्वास की है।  



पार्टी अध्यक्ष तय करेंगे कि प्रदेश का अगला सीएम कौन होगा: राजीव शुक्ला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के इंचार्ज राजीव शुक्ला ने कहा कि ,पार्टी अध्यक्ष ही तय करेंगे कि प्रदेश का अगला सीएम कौन होगा। राजीव शुक्ला ने यह भी कहा कि हिमाचल में विधायकों की खरीद-फरोख्त का कोई गुंजाइश नहीं है। गौरतलब है कि हिमाचल में अगले सीएम की रेस में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह का नाम सबसे आगे चल रहा है।



सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई: राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा,' हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद।  सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे।



हमारे कार्यकर्ता भाजपा की चुनाव मशीन व संसाधनों के अभूतपूर्व उपयोग के सामने भी अडिग रहे:आनंद शर्मा

कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा,'अपने गृह राज्य हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत के लिए हिमाचल के मतदाताओं और लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने कांग्रेस को निर्णायक जीत और स्थिर बहुमत दिलाने के लिए बुद्धिमत्ता और परिपक्वता का परिचय दिया है। साथ ही, मैं कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव अभियान में उनके समर्पण व जोश के लिए बधाई देता हूं। हमारे कार्यकर्ता भाजपा की चुनाव मशीन व संसाधनों के अभूतपूर्व उपयोग के सामने भी अडिग रहे। 



देवभूमि ने स्पष्ट संदेश दिया है- अग्निवीर योजना वापस लो और पुरानी पेंशन योजना बहाल करो

देवभूमि ने स्पष्ट संदेश दिया है- अग्निवीर योजना वापस लो और पुरानी पेंशन योजना बहाल करो। सेना में रहकर, तिरंगे की शान की रक्षा करना हिमाचल के हर युवा का सपना होता है। हिमाचल ने भाजपा और उसकी नीतियों को खारिज कर दिया है।



इस जीत की प्रतिध्वनि होगी और इसका असर अगले साल होने वाले चुनाव ....:

आनंद शर्मा ने कहा, मेरा विश्वास है कि एकजुट कांग्रेस एक ऐसी सरकार प्रदान करेगी जो हमारे विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाएगी और जनता से किए गए वादों को पूरा करेगी। हिमाचल की इस जीत की प्रतिध्वनि होगी और इसका असर उन राज्यों में होगा जहां अगले साल चुनाव होने वाले हैं




ये जीत हिमाचल की जनता के मुद्दों व उन्नति के संकल्प की जीत है: प्रियंका गांधी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया,''भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को जनादेश देने के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता का दिल से धन्यवाद व अभिवादन। ये जीत हिमाचल की जनता के मुद्दों व उन्नति के संकल्प की जीत है।  कांग्रेस पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी ढेर सारी शुभकामनाएं। आपकी मेहनत रंग लाई।




लोकतंत्र में आए जनादेश का सम्मान: जयराम ठाकुर

हिमाचल प्रदेश चुनाव के नतीजों पर राज्य के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा,''जो परिणाम आए हैं वो सभी के सामने हैं। सीटों में अंतर है मगर 1% से भी कम वोट शेयर के अंतर से हम ये चुनाव हारे हैं। हिमाचल के इतिहास में पहली बार कोई पार्टी इतने कम अंतर से जीती है| लोकतंत्र में आए जनादेश का सम्मान है। मैं यही कहना चाहता हूं कि कांग्रेस जल्द अपने मुख्यमंत्री का चयन करे, शपथ कराए और प्रदेश के विकास को गति दे|


हिमाचल प्रदेश में मिली हार पर जयराम ठाकुर ने कहा,''मैं अभी कोई टिपण्णी नहीं करना चाहता हूं। हम आंकलन करेंगे की कहां कमी रह गई। कई बार ऐसा होता है कि एक-दो मुद्दों के कारण चुनाव की धारा प्रभावित हो जाती है|



जयराम ठाकुर ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा 

जयराम ठाकुर ने कहा,''लोकतंत्र की सबसे बड़ी खासियत है कि जनमत का सम्मान होना चाहिए। हमने जनमत का सम्मान किया है। मैंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप दिया है|



हिमाचल में परिवर्तन हुआ है , लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,''गुजरात की जो स्थिति है वो सभी को पता है। हिमाचल में परिवर्तन हुआ है और लोगों ने कांग्रेस पर विश्वास किया। मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्ष बनने के बाद यह पहली जीत है। प्रियंका गांधी ने जो 10 गारंटी दी है उस पर जनता ने मुहर लगाई है:|



किसी भी प्रकार की संभावन से इंकार नहीं किया जा सकताहॉर्स ट्रेडिंग के सवाल पर भूपेश बघेल

 हिमाचल में हॉर्स ट्रेडिंग के सवाल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,''भाजपा पिछले 8-10 सालों से जिस तरह की राजनीति कर रही है, उससे किसी भी प्रकार की संभावन से इंकार नहीं किया जा सकता है|



कमियों को सुधारेंगे और लड़ना जारी रखेंगे: गुजरात में मिली हार पर खड़गे

गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,'' वह तो हो गया है, मैं उसका श्रेय नहीं ले रहा हूं... लोकतंत्र में जीत और हार होती है। यह हमारी वैचारिक लड़ाई है। हम कमियों को सुधारेंगे और लड़ना जारी रखेंगे|



'हिमाचल प्रदेश हम जीते हैं, उसके लिए हम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं: खड़गे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा,''हिमाचल प्रदेश हम जीते हैं उसके लिए हम मतदाताओं को धन्यवाद करता हूं। हमारे प्रेक्षक जा रहे है और वह तय करेंगे की राज्यपाल से कब मिलना है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा और प्रियंका गांधी को धन्यवाद देते हैं क्योंकि उनकी वजह से हम जीते हैं|



हिमाचल प्रदेश में बड़ी जीत: भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा,''हिमाचल प्रदेश में बड़ी जीत हुई है। वहां की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा किया है। (मल्लिकार्जुन) खड़गे जी के अध्यक्ष बनने की बाद यह पहली जीत है और प्रियंका जी ने भी खूब प्रचार किया। यह जीत वहां के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं की जीत है|



थोड़ी देर में राज्यपाल को इस्तीफा सौंपरगे जयराम ठाकुर

-हिमाचल प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ऐलान किया है कि वे थोड़ी देर में राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने जा रहे है|



हमें अपने चुनावी वादे पूरा करेंगे: विक्रमादित्य सिंह

-कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा,''अभी भी रुझान आ रहे हैं लेकिन अब लग रहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। हमें अपने चुनावी वादे याद हैं और आने वाले समय में हम उसे पूरा करेंगे|





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 8 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 15 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।