मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

मैनपुरी उपचुनाव 2022: समाजवादियों का मुकाबला भाजपा और जिला प्रशासन दोनों से- सपा

मैनपुरी: Mainpuri LS Bypoll 2022: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के ताखा ब्लाक और ग्राम कुशालपुर बेवर में मतदाताओं को सम्बोधित करते ह…

मैनपुरी उपचुनाव 2022: समाजवादियों का मुकाबला भाजपा और जिला प्रशासन दोनों से- सपा
मैनपुरी उपचुनाव 2022: समाजवादियों का मुकाबला भाजपा और जिला प्रशासन दोनों से- सपा | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी: Mainpuri LS Bypoll 2022: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के ताखा ब्लाक और ग्राम कुशालपुर बेवर में मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैनपुरी, इटावा का विकास नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव ने किया है। मैनपुरी, इटावा समाजवादी परिवार से हमेशा से जुड़ा रहा है। यहां सभी के पास नेताजी की यादें हैं। यहां के मतदाता 5 दिसम्बर 2022 को साइकिल चुनाव चिह्न वाले बटन को दबाकर डिम्पल यादव को रिकार्ड मतो से विजयी बनाने जा रहे हैं।


अखिलेश यादव ने विधानसभा जसवन्तनगर क्षेत्र के ताखा ब्लाक के भरतिया कोठी में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि गोमती रिवरफ्रंट बनाने का फैसला कैबिनेट का है। गोमती रिवरफ्रंट में जितने फैसले हुए हैं कैबिनेट में लिए गए हैं। बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे उद्घाटन के अगले दिन ही ढह गया, उसकी सीबीआई और ईडी जांच क्यों नहीं हो रही है।


यादव ने कहा कि मैनपुरी, इटावा की जनता ने हमेशा नेताजी का साथ दिया। नेताजी सबको साथ लेकर चलते थे। सबका सम्मान करते थे। यहां का विकास नेताजी की देन है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नेताजी के आदर्शों और विचारों पर चलकर यहां के विकास को आगे बढ़ाएंगी।


 यादव ने कहा कि मैनपुरी, इटावा क्षेत्र में जो भी विकास कार्य दिख रहा है वह नेताजी ने किया है। नेताजी ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में ऐतिहासिक फैसले लिए। किसानों, मजदूरों, व्यापारियों, छात्रों, नौजवानों के लिए बहुत काम किये। पहली बार मुख्यमंत्री बनने पर नेताजी किसानों के दस हजार रूपये के कर्ज माफ किए थे। तब दस हजार रूपये बड़ी रकम होती थी।


अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी ने रक्षामंत्री रहने के दौरान शहीद जवानों को सम्मान दिलाया था। पहले शहीद होने पर जवानों की टोपी और बेल्ट ही घर आती थी। नेताजी ने नियम बनाकर शहीद जवानों का पार्थिव शरीर घर तक भेजने की व्यवस्था कर सम्मान दिलाया।


यादव ने कहा कि नेताजी किसी विकास परियोजना का शिलान्यास करते थे तो उद्घाटन की तारीख भी तय कर देते थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के समय नेताजी ने उद्घाटन की तारीख तय करा दी और कहा कि 24 महीने में एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो जाए। समाजवादी सरकार ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे 22 महीने में बनाकर तैयार कर दिया था। उन्होंने कहा कि नेताजी की कार्य करने की शैली सबसे अलग थी।


अखिलेश यादव ने कुशालपुर की सभा में कहा कि मुख्यमंत्री जी को बताना चाहिए था कि करहल और मैनपुरी में भाजपा सरकार ने विकास का क्या काम किया है। जो काम हो रहे थे उनके बजट में कटौती कर दी है। किसान परेशान है, डीएपी नहीं मिल रही है। लम्बी-लम्बी लाइने लगानी पड़ रही है, उसकी ब्लैकमेलिंग हो रही है। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। मुख्यमंत्री जी इस पर चुप है। डीजल, पेट्रोल महंगा है। बिजली का बिल ज्यादा आता है। गांव में ट्रांसफर फुंके पड़े हैं। बड़े पैमाने पर नौजवान बेरोजगार हैं। इन सबकी जिम्मेदार भाजपा सरकार है।


 पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी उप चुनाव में श्रीमती डिम्पल यादव को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि समाजवादियों का मुकाबला भाजपा और जिला प्रशासन दोनों से है। उन्होंने कहा कि नेता, कार्यकर्ता पूरी सावधानी से रहें। भाजपा साजिश और षडयंत्र कर रही है कि मैनपुरी लोकसभा उप चुनाव में ज्यादा मतदान न हो,  उन्होंने कहा आज नेताजी जैसा कोई नेता नहीं है। यहां की जनता को उनसे बहुत प्रेम था। यहां के लोगों ने नेताजी को धरती पुत्र बनाया। हमें उनके आदर्शों पर चलना है।


चुनावी सभा में मौजूद जनता दल (यू) के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद के.सी. त्यागी ने कहा कि मैनपुरी के चुनाव से देश में बड़ा संदेश जाएगा। उन्होंने डिम्पल यादव  जी को भारी मतों से जिताने की अपील की। 




tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 30 नवंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 24 अगस्त 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।