मुख्य सामग्री पर जाएँ
26 अगस्त 2026

Bharat Jodo Yatra Day 85: MP में यात्रा का आज 9वां दिन , यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री स्वरा भास्कर

उज्जैन: Bharat Jodo Yatra Day 85: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज (1 दिसंबर को) 82वां दिन है। मध्य प्रदेश में यात्रा का आज 9वां दिन है। 'भारत जोड़ो यात्रा' आज गुरुवार को 85व…

Bharat Jodo Yatra Day 85: MP में यात्रा का आज 9वां दिन , यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री स्वरा भास्कर
Bharat Jodo Yatra Day 85: MP में यात्रा का आज 9वां दिन , यात्रा में शामिल हुईं अभिनेत्री स्वरा भास्कर | फ़ोटो: TVL News

उज्जैन: Bharat Jodo Yatra Day 85: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) का आज (1 दिसंबर को) 82वां दिन है। मध्य प्रदेश में यात्रा का आज 9वां दिन है। 'भारत जोड़ो यात्रा' आज गुरुवार को 85वें दिन उज्जैन के पास सुरासा से सुबह 6 बजे यात्रा शुरू हुई। आज इस यात्रा में अभिनेत्री स्वरा भास्कर शामिल हुईं। आज यह यात्रा करीब 21 किमी का सफर तय करेगी| शुक्रवार को यात्रा आगर जिले में प्रवेश कर जाएगी। यहां से यात्रा सुबह 6 बजे शुरू होगी।



कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा की आज की शुरुआत उज्जैन से की। इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर 'भारत जोड़ो यात्रा' में शामिल हुईं। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी के साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी के अलावा पीसीसी चीफ कमलनाथ, दिग्विजय सिंह अरुण यादव, जीतू पटवारी समेत मप्र कांग्रेस के सभी बड़े नेता चल रहे हैं।



आज प्रसिद्ध अभिनेत्री स्वरा भास्कर Bhara tJodo Yatra का हिस्सा बनी। समाज के हर वर्ग की उपस्थिति ने इस यात्रा को सफल बना दिया है: कांग्रेस



यात्रा की शुरुआत सुबह 6 बजे से उज्जैन के आरडी मेडिक??? कॉलेज से हुई।  यह यात्रा 10 बजे घट्टिया तहसील के नजरपुर गांव में रुकी | दोपहर 3:30 बजे घट्टिया बस स्टॉप शुरु होगी जो घोंसला फाटा रूपाखेड़ी जवाइंट तक जायेगी। आज यात्रा का रात्रि विश्राम ग्राम घोंसला के रूपाखेड़ी फाटा समीप स्काईलार्क प्रोटीन फैक्ट्री रहेगा और अगले दिन शुक्रवार सुबह 6 बजे यात्रा आगर जिले के लिए रवाना होगी।



आपको बता दें कि यात्रा महाराष्ट्र से गुजरने के बाद ‘दक्षिण का द्वार’ कहे जाने वाले बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से मध्य प्रदेश में 23 नवंबर को दाखिल हुई थी यह यात्रा मध्य प्रदेश में अपना आधे से ज्यादा सफर पूरा कर चुकी है। इस दौरान गांधी की अगुवाई में पदयात्रियों का कारवां बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन और इंदौर जिलों से गुजरा है



गौरतलब है कि यह यात्रा कल यानी 2 दिसंबर आगर मालवा जिले पहुंचेगी। जिसके बाद 4 दिसंबर को भारत जोड़ो यात्रा आगर मालवा से राजस्थान में प्रवेश करेगी।



कांग्रेस के घोषित कार्यक्रम के मुताबिक यह यात्रा चार दिसंबर को राजस्थान में दाखिल होने से पहले 12 दिन के भीतर पश्चिमी मध्य प्रदेश के मालवा-निमाड़ अंचल में 400 किलोमीटर का फासला तय करेगी। मध्यप्रदेश में यह यात्रा 12 दिनों में 7 जिलों से गुजरेगी। यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तलंगाना, गुजरते और महाराष्ट्र से होते हुए अब मध्यप्रदेश में है।





tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।