मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

“जनविरोधी है भाजपा सरकार”: मैनपुरी से सपा की प्रत्याशी डिम्पल यादव

मैनपुरी: Mainpuri LS Bypoll 2022: मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं को सम्बोधित करते कहा कि भाजपा सरकार हमारे खिलाफ चुन…

“जनविरोधी है भाजपा सरकार”: मैनपुरी से सपा की प्रत्याशी डिम्पल यादव
“जनविरोधी है भाजपा सरकार”: मैनपुरी से सपा की प्रत्याशी डिम्पल यादव | फ़ोटो: TVL News

मैनपुरी: Mainpuri LS Bypoll 2022:  मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी एवं पूर्व सांसद डिम्पल यादव ने जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं को सम्बोधित करते कहा कि भाजपा सरकार हमारे खिलाफ चुनाव लड़ रही है। यह पहला चुनाव है जो नेताजी के बिना लड़ा जा रहा है। नेताजी ने यहां के लोगों के साथ मिलकर संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि यहां के मतदाता 5 दिसम्बर 2022 को साइकिल चुनाव चिन्ह वाले बटन को ईवीएम में दबाकर समाजवादी पार्टी को ऐतिहासिक वोटों से जिताकर नया इतिहास रचेंगे।



डिम्पल यादव ने जसवन्तनगर विधानसभा क्षेत्र के ताखा ब्लाक के भरतिया कोठी में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताजी सबको साथ लेकर चलते थे। सबका सम्मान करते थे। मैनपुरी, इटावा की जनता ने हमेशा नेताजी का साथ दिया। यहां का विकास नेताजी की देन है। उन्होंने कहा कि हम नेताजी के आदर्शों और विचारों पर चलकर यहां के विकास को आगे बढ़ाएंगे।



डिम्पल ने कहा कि सरकार के अधिकारी भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं। भाजपा सरकार जनविरोधी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध चरम पर है। जनता को भटकाने के लिए सरकार और भाजपा झूठे वादे कर रही है। जनता भाजपा को भली भांति जानती है। भाजपा सरकार ने मैनपुरी में कोई काम नहीं किया है।



डिम्पल यादव ने कहा कि भाजपा के दबाव में मैनपुरी जिला प्रशासन समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमें दर्जकर उत्पीड़न कर रहा है। इसका करारा जवाब 5 दिसम्बर को मैनपुरी के मतदाता देंगे।

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 1 दिसंबर 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।