मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में पुलिस ने लूट करने वाले दो वांछित लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया| पुलिस ने लूट की घटना का पर्दाफाश कर 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार| लूटे गए जेवरात सहित 2 तमंचा व कारतूस बरामद|
पुलिस बताया ने दिनांक 28.02.2021 को इन्द्रेश कुमार पुत्र रतीराम निवासी अम्बेडकर नगर थाना मोहम्मदाबाद फर्रुखाबाद जो अपनी पत्नी व साली सहित मोटरसाइकिल से कुरावली से वापस अपने गांव मोहम्मदाबाद जा रहे थे । सांय करीब 6.00 बजे कस्वा भोगाव स्थित रेलवे क्रासिंग के पास अपाचे पर सवार दो युवक मोटरसाइकिल पर बैठी इन्द्रेश कुमार की साली के गले से सोने की चैन छीनकर भाग गये।
घटना में शामिल अभियुक्त ललित यादव पुत्र शिवपाल सिह निवासी ग्राम लालपुर सतनी थाना दन्नाहार मैनपुरी को दिनांक 01.03.2021 को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वांछित अभियुक्त इकरार को पुलिस मुठभेड़ के बाद उसके साथी अनुज सहित मय नाजायज तमंचा कारतूस व लूटे गए जेवरात के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।
घटना में लूटा गया सोने का पैंडल, दो अदद नाजायज तमन्चा .315 वोर, दो अदद जिन्दा कारतूस, 315 वोर, एक अदद खोखा कारतूस, 315 वोर बरामद किया गया