मुख्य सामग्री पर जाएँ
23 अगस्त 2026

मणिपुर चुनाव 2022 : कांग्रेस ने जारी की मणिपुर चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की सूची , थौबल से चुनाव लड़ेंगे पूर्व CM ओकराम इबोबी सिंह

Manipur Election 2022:कांग्रेस ने आगामी मणिपुर चुनाव 2022 के लिए 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह थौबल से चुनाव लड़ेंगे। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ए…

मणिपुर चुनाव 2022 : कांग्रेस ने जारी की मणिपुर चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की सूची , थौबल से चुनाव लड़ेंगे पूर्व CM ओकराम इबोबी सिंह
मणिपुर चुनाव 2022 : कांग्रेस ने जारी की मणिपुर चुनाव के लिए 40 उम्मीदवारों की सूची , थौबल से चुनाव लड़ेंगे पूर्व CM ओकराम इबोबी सिंह | फ़ोटो: TVL News

Manipur Election 2022:कांग्रेस ने आगामी मणिपुर चुनाव 2022  के लिए 40 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पूर्व मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह थौबल से चुनाव लड़ेंगे। मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एन लोकेन लोकेन सिंह को नामबोल से टिकट दिया गया है | प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के. मेघचंद्र सिंह को वांगखेम विधानसभा क्षेत्र और रतन कुमार सिंह को मयांग, इम्फाल से उम्मीदवार बनाया गया है।




मणिपुर की 60 सीटों पर दो चरणों में मतदान होने हैं। पहले चरण की वोटिंग 27 फरवरी को होगी। इसके लिए एक फरवरी को अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। नामांकन की आखिरी तारीख आठ फरवरी रखी गई है। नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी नौ फरवरी तक होगी और नाम वापसी के लिए 11 फरवरी तक मौका दिया जाएगा। 



वहीं, दूसरे फेज की वोटिंग तीन मार्च को होगी। इसके लिए चार फरवरी को अधिसूचना जारी होगी और 11 फरवरी तक उम्मीदवार नामांकन कर सकेंगे। 14 फरवरी को नामांकन की जांच होगी, जबकि 16 फरवरी तक उम्मीदवारों को नाम वापस लेने का मौका दिया गया है। 



नतीजे 10 मार्च को घोषित किए जाएंगे|  पिछली बार मणिपुर में चार मार्च और आठ मार्च को चुनाव हुए थे। साल 2017 के चुनाव में बीजेपी मणिपुर में सिर्फ 21 सीटें ही हासिल हुई थीं| उस वक्त सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली कांग्रेस को 28 सीटें जीतने के बाद भी राज्य की सत्ता से बेदखल होना पड़ा था| 



बीजेपी दो स्थानीय दलों एनपीपी और एनपीएफ के साथ हाथ मिलाकर सिर्फ 21 सीटों के बावजूद 2017 में सरकार बनाने में कामयाब रही थी। कांग्रेस को 28 सीटें मिली थीं। मणिपुर की सत्ता पर ज्यादा समय तक कांग्रेस का ही कब्जा रहा है|












tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।