मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने शेष 31 सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों पर चर्चा करने के लिए एक उप-समिति का किया गठन

चंडीगढ़: पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए बुलाई गई कांग्रेस मुख्य चुनाव समिति की बैठक पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच मतभेद क…

पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने शेष 31 सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों पर चर्चा करने के लिए एक उप-समिति का किया गठन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022: कांग्रेस ने शेष 31 सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों पर चर्चा करने के लिए एक उप-समिति का किया गठन | फ़ोटो: TVL News

चंडीगढ़:  पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए उम्मीदवारों के चयन के लिए बुलाई गई कांग्रेस मुख्य चुनाव समिति की बैठक पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच मतभेद के कारण अनिर्णायक रही| सूत्रों ने यह जानकारी दी हैं।



सूत्रों ने बताया कि,'' कांग्रेस पार्टी ने शेष 31 सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों पर चर्चा करने के लिए एक उप-समिति का गठन किया है। समिति में के.सी. वेणुगोपाल, अंबिका सोनी और पंजाब की कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन शामिल हैं|



पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा,''आगामी चुनाव में रोज़गार सबसे बड़ा मुद्दा है... पंजाब मॉडल का लक्ष्य 10 औद्योगिक और 13 खाद्य प्रसंस्करण क्लस्टर बनाना है। हम मोहाली को एक आईटी हब और स्टार्टअप सिटी में बदलेंगे। हम मोहाली को उत्तर भारत की सिलिकॉन वैली के रूप में देखते हैं|



इससे पहले पंजाब चुनावों के लिए कांग्रेस ने 15 जनवरी 2022 को 86 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब(SC)  से चुनाव लड़ेंगे, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर पूर्व से चुनाव लड़ेंगे। जाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष और सांसद प्रताप सिंह बाजवा कादियान से और गायक सिद्धू मूसेवाला मानसा से चुनाव लड़ेंगे| सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से चुनाव लड़ेंगी। गौरतलब है कि पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान होना है|



https://www.thevirallines.net/punjab-news-punjab-chunav-2022-congress-releases-list-of-candidates-for-86-seats-for-punjab-elections









tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 22 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।