यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार टैंकर डिवाइडर तोड़ता हुआ कार के ऊपर पलटा, दो महिलाओं समेत 7 की मौत
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आगरा-दिल्ली यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा हुआ। आगरा-दिल्ली यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार देर रात यहां एक तेज रफ्तार एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर इनोवा का…
TBy tvlnews1 मिनट पढ़ें1 बार पढ़ा गया
यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार टैंकर डिवाइडर तोड़ता हुआ कार के ऊपर पलटा, दो महिलाओं समेत 7 की मौत | फ़ोटो: TVL News
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में आगरा-दिल्ली यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा हुआ। आगरा-दिल्ली यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार देर रात यहां एक तेज रफ्तार एक तेल टैंकर अनियंत्रित होकर इनोवा कार पर पलट गया| हादसे में 7 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत| आगरा से नोएडा जाते समय हुआ हादसा| हरियाणा के जींद के रहने वाले थे सभी मृतक|थाना क्षेत्र नौहझील के बाजना कट के पास की घटना|
जानकारी के मुताबिक, नोएडा की तरफ से आ रहा टैंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ता हुआ दूसरी तरफ इनोवा कार के ऊपर पलट गया। इनोवा में सवार लोग नोएडा की ओर जा रहे थे। हादसा इतना भयंकर था कि कार सवार सभी सातों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा कार के चीथड़े उड़ गए। कार सवार 2 महिलाओं सहित सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, एक्सप्रेस वे कर्मी सहित बचाव दल मौके पर पहुंच गया। यह दुर्घटना मथुरा-अलीगढ़ बॉर्डर पर स्थित थाना नौहझील क्षेत्र के माइल स्टोन 68 के पास हुई है। मरने वाले लोग जींद के रहने वाले थे।
शेयर करें
T
tvlnews
TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक
जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए
संपर्क करें
या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।
मुफ़्त अलर्ट
ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ
बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।
यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?
यह रिपोर्ट 24 फ़रवरी 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।
इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?
इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।
इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?
TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।