मुख्य सामग्री पर जाएँ
17 सितंबर 2026

उत्तर प्रदेश: मथुरा में एक हफ्ते में डेंगू से 7 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पिछले एक हफ्ते में डेंगू से सात बच्चों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मथुरा के कोह गांव में पिछले 8 दिनों में 7 बच्चों की डेंगू से मृत्यु हो गई। गांव में मातम पसर…

उत्तर प्रदेश: मथुरा में एक हफ्ते में डेंगू से 7 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम
उत्तर प्रदेश: मथुरा में एक हफ्ते में डेंगू से 7 बच्चों की मौत, गांव में पसरा मातम | फ़ोटो: TVL News

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में पिछले एक हफ्ते में डेंगू से सात बच्चों की मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मथुरा के कोह गांव में पिछले 8 दिनों में 7 बच्चों की डेंगू से मृत्यु हो गई।  गांव में मातम पसरा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश पनपा हुआ है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रचना गुप्ता ने अब तक सात बच्चों की मौत की पुष्टि की है।




??रीजों को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए अपर डीएम व एसडीएम को गांव भेजा गया है| ग्राम प्रधान हरेंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह तक टिंकू (9), रुचि (14), हनी (4), अवनीश (10), रेखा (3), रमिया (3) और 7 माह की देवी की डेंगू से मौत हो चुकी है| 



ज़िलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने बताया, "छोटी उम्र के बच्चों से लेकर 19 साल तक के बच्चों की डेंगू से मृत्यु हुई है। हमें उम्मीद है कि जागरूकता और लोगों के सहयोग से हम इस बीमारी पर काबू पा लेंगे।"



मथुरा के जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने कहा कि चिकित्सकों का एक दल मरीजों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए गांव में डेरा डाले हुए है।



स्थानीय नागरिक खेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि बीमारी से रुचि, रमिया, अवनीश, राम सेवक, हनी, रेखा की दर्दनाक मौत हो गई। मौतों का यह सिलसिला 20 अगस्त से लगातार चल रहा है। । स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई थी लेकिन कोई भी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। 


tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 24 अगस्त 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 सितंबर 2026 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।