मुंबई: गिरफ्तारी के एक घंटों के भीतर ही केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (Union Minister Narayan Rane) को कोर्ट से जमानत मिल गई है| महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को ‘थप्पड़ मारने’ वाले बयान के चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी|
महाड मजिस्ट्रेट कोर्ट (Mahad Magistrate Court) ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ उनके बयान के सिलसिले में जमानत दे दी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद राणे को रायगढ़ जिले के महाड ले जाया गया जहां उन्हें मजिस्ट्रेट अदालत में पेश किया गया| इससे पहले मंगलवार को दिन में उन्हें हिरासत में लिया गया था|
केंद्रीय मंत्री नारायण राणे जिन्हें आज पहले हिरासत में लिया गया था, उन्हें रात में गिरफ़्तार किया गया है। इसके बाद उन्हें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ख़िलाफ दिए एक बयान के संदर्भ में रायगढ़ के महाड में मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया।
नारायण राणे के एडवोकेट संग्राम देसाई ने कहा ,'' (केंद्रीय मंत्री नारायण राणे को) जमानत देते समय अदालत ने कुछ शर्तें रखी हैं - वह 31 अगस्त और 13 सितंबर को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन में मौजूद रहेंगे और भविष्य में इस तरह का offense नहीं करेंगे।
बीजेपी नेता प्रवीण दरेकर ने कहा,''महाड मजिस्ट्रेट कोर्ट ने केंद्रीय मंत्री नारायण राणे (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ उनके कथित बयान के सिलसिले में) को जमानत दे दी है। हम परसों अपनी जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे|
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को ‘थप्पड़ मारने’ वाले बयान के चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी| बीजेपी के नेता राणे की विवादास्पद टिप्पणी के खिलाफ रायगढ़ जिले के महाड के साथ-साथ नासिक और पुणे में मामले दर्ज किए गए| राणे की टिप्पणी के बाद राज्य में सत्तारूढ़ दल शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया|