मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में दिनदहाड़े ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है| दिन दहाड़े गोली चलने की वारदात से इलाके में दहशत छा गई| बताया जा रहा है कि मोटरसाईकिल सवार बदमाशों ने शनिवार को दिनदहाड़े प्रधान के सिर में तीन गोलियां मारी जिससे प्रधान रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई| वारदात को अंजाम देकर मोटर साईकिल सवार बदमाश फरार हो गए| प्रधान रामवीर छाता क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी व कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के इस चुनाव में प्रस्तावक थे।
थाना कोसीकलां क्षेत्र में कोकिलावन शनिदेव धाम पर दर्शन करने गए पैगांव के प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चट्टा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी नारायण के सहयोगी और चुनाव में उनके प्रस्तावक रामवीर की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी| वारदात को अंजाम उस समय दिया गया, जब पैगांव गांव के प्रधान कोकिला वन में शनि देव मंदिर के दर्शन करने के बाद परिक्रमा दे रहे थे।
परिक्रमा मार्ग में पहले से ही घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने रामवीर पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दीं। उनके सिर में चार गोलियां लगी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोलियां लगने से रामवीर वहीं गिर गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रधान की हत्या के पीछे चुनावी रंजिश मानी जा रही है।
वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। कार्यकर्ताओं ने पहले कोसी नंदगांव रोड और फिर दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। मंत्री लक्ष्मी नारायण भी मौके पर आए। उन्होंने समर्थकों से जाम खोलने की बात की|
मथुरा एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने कहा,'' जांच के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: