मुख्य सामग्री पर जाएँ
24 अगस्त 2026

गोंडा: एसटीएफ ने मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश बिज्जी को किया ढेर, लूट-हत्या सहित डेढ़ दर्जन से अधिक मामले थे दर्ज

गोंडा: खबर गोंडा से है। जहां यूपी एसटीएफ ने परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेय पुरवा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले 50 हजार के इनामी वांछित बदमाश बृजेंद्र सिंह उर्फ़ बिज्जी…

गोंडा: एसटीएफ ने मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश बिज्जी को किया ढेर, लूट-हत्या सहित डेढ़ दर्जन से अधिक मामले थे दर्ज
गोंडा: एसटीएफ ने मुठभेड़ में 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश बिज्जी को किया ढेर, लूट-हत्या सहित डेढ़ दर्जन से अधिक मामले थे दर्ज — गोंडा, उत्तर प्रदेश | फ़ोटो: TVL News

गोंडा: खबर गोंडा से है। जहां यूपी एसटीएफ ने परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेय पुरवा के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए अंबेडकरनगर जिले के रहने वाले 50 हजार के इनामी वांछित बदमाश बृजेंद्र सिंह उर्फ़ बिज्जी को जवाबी फायरिंग के दौरान मार गिराया है। बदमाश को सीएचसी परसपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। मुठभेड़ के दौरान मारे गए बदमाश बृजेंद्र सिंह उर्फ़ बिज्जी के ऊपर डेढ़ दर्जन से अधिक अधिक लूट,हत्या,सुपारी किलर सहित कई  गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज थे। जिसकी तलाश यूपी एसटीएफ को थी मुखबिर खास की सूचना पर एसटीएफ ने कार्रवाई की है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पास से एक पिस्टल,एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।



यूपी एसटीएफ के एडिशनल एसपी डॉ.राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि 50000 का इनामी बदमाश बृजेंद्र सिंह उर्फ़ बिज्जी अंबेडकर नगर जिले का रहने वाला है। इसके ऊपर डेढ़ दर्जन से अधिक लूट,हत्या, सुपारी किलर जैसे गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। 



बीते साल जनवरी में अंबेडकर नगर जिले के महरहुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई हत्या में 50 हजार का वांछित अपराधी था। जिसकी तलाश यूपी एसटीएफ को थी। मुखबिर खास की सूचना पर यूपी एसटीएफ ने कार्रवाई करते हुए क्रास फायरिंग में इनामी बदमाश बृजेंद्र सिंह उर्फ़ बिज्जी को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया जवाबी फायरिंग में यूपी एसटीएफ के दरोगा भी घायल हुए है। परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पांडेय पुरवा गांव के पास यूपी एसटीएफ ने कार्रवाई को अंजाम दिया है।



रिपोर्ट-अतुल कुमार यादव

tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 29 जनवरी 2022 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 11 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

गोंडा की और खबरें कहाँ पढ़ें?

गोंडा की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।