मुख्य सामग्री पर जाएँ
25 अगस्त 2026

गरीब को 'मकान और विद्युत का निःशुल्क कनेक्शन' मिल जाना ही रामराज्य: मथुरा में बोले योगी

मथुरा: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने आज से जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) शुरू की है| मथुरा से 'जन विश्वास यात्रा' का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,प…

गरीब को 'मकान और विद्युत का निःशुल्क कनेक्शन' मिल जाना ही रामराज्य: मथुरा में बोले योगी
गरीब को 'मकान और विद्युत का निःशुल्क कनेक्शन' मिल जाना ही रामराज्य: मथुरा में बोले योगी | फ़ोटो: TVL News

मथुरा:  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने आज से जन विश्वास यात्रा (Jan Vishwas Yatra) शुरू की है| मथुरा से 'जन विश्वास यात्रा' का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा,पिछले पौने पांच साल के दौरान प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ, कोई पलायन नहीं हुआ। जो व्यापारी जो प्रताड़ित हिन्दू पिछली सरकारों में पेशेवर अपराधियों और माफिया द्वारा यहां से भगाए गए थे वे व्यापारी, वे हिन्दू अपने घरों में आए हैं और शान से अपने घरों में रह रहे हैं| आज प्रदेश से पलायन होता है पेशेवर अपराधियों और माफियाओं का। क्यों पीड़ा है सपा, बसपा और कांग्रेस को|


CM योगी आदित्यनाथ ने कहा,भ्रष्टाचारियों को संरक्षण, माफियाओं को बढ़ावा, खास वोटबैंक का पक्ष, यही पिछली सरकार की पहचान थी। 2017 के बाद भाजपा सरकार ने इसे बदला है। अब कार्रवाई होती है तो भ्रष्टाचारियों के 'पालनहार' के सीने पर सांप लोट रहा है ? इसे कहते हैं... चोर की दाढ़ी में तिनका



मथुरा में योगी ने कहा,''जन विश्वास यात्रा आज प्रदेश में 6 स्थानों से शुरू हो रही है, मुझे पावन धाम मथुरा से इसका शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। हम जनविश्वास पर खड़े उतरे हैं और जनता जनार्दन का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए एक बार फिर जनता के सामने जा रहे हैं|



योगी ने कहा,''हमारे लिए रामराज्य है: एक गरीब को मकान मिल जाना,  एक गरीब को विद्युत का निःशुल्क कनेक्शन मिल जाना,  एक गरीब को मुफ्त शौचालय मिल जाना,  एक गरीब को ₹05 लाख का स्वास्थ्य बीमा का कवर मिल जाना- हमारे लिए रामराज्य है








tvlnews

TVL News (TheViralLines) के संवाददाता। यह रिपोर्ट स्थानीय स्रोतों और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी की पुष्टि के बाद प्रकाशित की गई है। किसी तथ्य में सुधार के लिए संपर्क करें या +91 99996 56869 पर WhatsApp करें।

मुफ़्त अलर्ट

ऐसी हर खबर सबसे पहले पाएँ

बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अपडेट सीधे आपके WhatsApp पर।

इन्हें भी पढ़ें

टॉप न्यूज़ की सभी खबरें

इस खबर से जुड़े सवाल

यह खबर कब प्रकाशित हुई और आखिरी बार कब अपडेट की गई?

यह रिपोर्ट 19 दिसंबर 2021 को TVL News पर प्रकाशित हुई और 9 मई 2025 को अपडेट की गई। नई जानकारी मिलने पर खबर को अपडेट किया जाता है।

इस क्षेत्र की और खबरें कहाँ पढ़ें?

इस क्षेत्र की ताज़ा खबरें TVL News के ज़िला सेक्शन में पढ़ी जा सकती हैं। thevirallines.net पर बस्ती, गोंडा, अयोध्या, गोरखपुर और लखनऊ के अलग-अलग पेज हर दिन अपडेट होते हैं।

इस खबर में कोई तथ्य ग़लत लगे तो क्या करें?

TVL News हर सुधार को गंभीरता से लेता है। +91 99996 56869 पर WhatsApp करें या thevirallines@gmail.com पर लिखें — पुष्टि के बाद खबर तुरंत सुधारी जाती है।